बिलासपुर /प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर ए. एन. सिन्हा तथा वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल बिलासपुर दिनेश कुमार तोमर के निर्देशन में नशे के सौदागरों विरुद्ध कार्रवाई-धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन-नारकोस अभियान के क्रम में निरीक्षक भास्कर सोनी तथा प्रभारी टास्क टीम उ. नि. कुलदीप सिंह के नेतृत्व में साथ स्टाफ,आरपीएफ बिलासपुर Asi- एस आर जांगड़े, प्र.आ.रमेश कुमार प्र.आ. सत्यम सरकार द्वारा रेलवे स्टेशन बिलासपुर में गश्त दौरान मुखबिर खास की सूचना पर प्लेटफार्म नंबर 3 के हावडा छोर पर मिले संदिग्ध व्यक्ति महेन्द्र साहू पिता-गनेश साहू निवासी- वार्ड न.-9 तोरा मोहल्ला के पास वांसाकला नंदराई,मगरपारा बिलासपुर जिला- दमोह (म. प्र.)आरोपी के पास से 2 काले रंग के पिट्ठू बैग में 6पैकेट में 9 किलो 800 ग्राम गांजा मूल्य लगभग 98,000 ₹ के मसरूका साथ रंगे हाथ पकड़ा गया जिसे एनडीपीएस एक्ट में दर्शाए गए प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई पूर्ण कर जीआरपी थाना बिलासपुर को मय कार्यवाही आरोपी महेन्द्र साहू को सुपुर्द किया गया जिसके विरुद्ध अपराध संख्य-16/23 U/S 20(b) एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया अभियुक्त को न्यायालय बिलासपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया