Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » राखी सावंत के पति आदिल पर विदेशी छात्रा से रेप का आरोप, FIR दर्ज…
    समाचार

    राखी सावंत के पति आदिल पर विदेशी छात्रा से रेप का आरोप, FIR दर्ज…

    By Tv 36 HindustanFebruary 12, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    राखी सावंत के पति आदिल खान दुर्रानी की मुश्किलें और बढ़ गईं हैं। कुछ दिन पहले राखी ने आदिल के खिलाफ मार-पीट करने और धोखा देने का आरोप लगाया है, इसी बीच अब आदिल खान के खिलाफ रेप का मामला दर्ज होने की खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो ईरान की एक छात्रा ने आदिल पर रेप का केस दर्ज कराया है।राखी सावंत के पति आदिल खान के खिलाफ यह FIR मैसूर में दर्ज हुई है। जहां आदिल खान के खिलाफ FIR आईपीसी की धारा 376, 417, 420, 504 और 506 के तहत दर्ज किया गया है।

    मिली जानकारी के अनुसार ईरान की एक छात्रा मैसूर में डॉक्टर ऑफ फार्मेसी की पढ़ाई के लिए भारत आई थी। वो लड़की आदिल खान से डेजर्ट लैब फूड अड्डा में मिली थी, आदिल उस फूड आउटलेट का मालिक था। धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां काफी बढ़ीं।

    आदिल पर दुष्कर्म का आरोप

    शिकायत के मुताबिक, ईरानी स्टूडेंट ने आदिल पर आरोप लगाया है कि उसने शादी का झांसा देकर मैसूर के एक अपार्टमेंट में उसके साथ रेप किया, जहां वे साथ रहते थे। जानकारी के मुताबिक, ईरानी लड़की ने 5 महीने पहले जब आदिल से शादी करने की मांग की तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया और कहा कि उसके जैसी कई लड़कियों के साथ, उसके इसी तरह के संबंध हैं।

    जब उस स्टूडेंट ने आदिल को धमकी दी कि वो पुलिस में शिकायत दर्ज कराने जा रही है, तो उसने स्नैपचैट पर दो मोबाइल नंबरों से लड़की की कुछ इंटीमेट तस्वीरें उसे भेजीं। लड़की ने अपनी शिकायत में दोनों फोन नंबर भी बताए हैं। आदिल ने लड़की को धमकाते हुए कहा कि वो उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर देगा और उसके पैरेंट्स को भी फॉरवर्ड कर देगा। उसने धमकी भी दी कि अगर लड़की ने उसके खिलाफ कोई शिकायत की तो वो उसे जान से मार देगा।

    राखी सावंत ने भी आदिल पर लगाए ये आरोप

    बता दें कि राखी सावंत ने भी आदिल पर उनके साथ मार-पीट करने का आरोप लगाया है। राखी का दावा है कि आदिल उनके साथ काफी बुरा बर्ताव करता था। उन्हें बेहरमी से मारता था। राखी ने आदिल पर ये भी आरोप लगाया है कि आदिल का कई दूसरी लड़कियों के साथ अफेयर है। राखी की शिकायत के बाद आदिल को पुलिस ने हिरासत में लिया था।

    Post Views: 0

    FIR lodged... Hindi news india Rakhi Sawant's husband Adil accused of raping a foreign student Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleहाईब्रिड नेशनल लोक अदालत में आपसी सुलह से 6361 मुकदमों का हुआ निराकरण…
    Next Article Twitter से जल्द हटने वाला है सबका ब्लू टिक,Elon Musk का बड़ा ऐलान, जानिये वजह
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    होली पर अपने राशि अनुसार खेलें ये खास रंग, खुलेंगे भाग्य के दरवाज़े और चमकेगी किस्मत…

    March 3, 2026

    मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर भारत सतर्क मोदी ने कतर-ओमान और कुवैत के नेताओं से की अहम बातचीत…

    March 3, 2026

    NTPC में ग्रीन केमिकल्स विशेषज्ञों के लिए भर्ती, इतने मार्च तक करें आवेदन…

    March 3, 2026

    पांच से 17 वर्ष के सभी विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश…

    March 3, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • होली पर अपने राशि अनुसार खेलें ये खास रंग, खुलेंगे भाग्य के दरवाज़े और चमकेगी किस्मत…
    • मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव पर भारत सतर्क मोदी ने कतर-ओमान और कुवैत के नेताओं से की अहम बातचीत…
    • NTPC में ग्रीन केमिकल्स विशेषज्ञों के लिए भर्ती, इतने मार्च तक करें आवेदन…
    • पांच से 17 वर्ष के सभी विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक आधार अपडेट कराने कलेक्टर ने दिए निर्देश…
    • कलेक्टर ने कोटपा एक्ट के सख्त पालन के निर्देश, शैक्षणिक परिसरों को एक माह में तंबाकू-मुक्त बनाने का लक्ष्य टोल फ्री नंबर 14446 तथा एंटी नारकोटिक्स हेल्पलाइन 1933 से ली जा सकती है मदद…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?