नई दिल्ली। तुर्की सीरिया में आए जानलेवा भूकंप के बीच भारत र के हिमाचय क्षेत्र में लगातार भूकंप का खतरा बना हुआ है। सोमवार को सिक्किम ओर अफगानिस्तान में भूकंप के झटके दर्ज किए गए हैं।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार सिक्किम में रिक्टर पैमाने पर 4.3 तीव्रता का भूकंप आया जिसका केंद्र सिक्किम में युकसोम के उत्तर-पश्चिम के पास था। इसी समय अफगानिस्तान में भी 4.3 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है। भूकंप की तीसरा झटका तुर्की में महसूस किए गए।
भारत में लगातार भूकंप के झटके
बता दें कि इससे पहले कल दोपहर असम के नागांव में 4.0 तीव्रता का भूकंप आया था। वहीं शनिवार को गुजरात के सूरत जिले में 3.8 तीव्रता का भूकंप का झटका दर्ज किया गया था। पिछले महीने भी उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में धरती डोली थी। तब भूकंप का केंद्र नेपाल था, जहां 5 लोगों की मौत हुई थी।
तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप से मरने वालों की संख्या 33 हजार का आंकड़ा पार कर गई है, 80 हजार से ज्यादा घायल हैं। ज्यादातर मृतक और घायल तुर्किये के हैं। लाखों लोग बेघर हुए हैं। लेकिन, वहां बारिश व बर्फबारी के चलते राहत और बचाव कार्य नहीं हो पा रहे हैं।