Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » आज का राशिफल, 14 फरवरी 2023
    शीर्ष आलेख

    आज का राशिफल, 14 फरवरी 2023

    By Tv 36 HindustanFebruary 14, 2023No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)आपको आज का दिन पूर्व में किये शुभ कार्यो का फल देगा। आज आप जिस कार्य को बेमन से करेंगे उसमे भी सफलता मिलेगी लेकिन व्यवसायिक कार्यो की व्यस्तता के कारण घर के सदस्यों की अनदेखी भारी पड़ेगी घर मे किसी ना किसी से नाराजगी रहेगी। इसके विपरीत कार्यक्षेत्र पर व्यवहार एवं मृदु वाणी जय कराएगी। नौकरी वाले लोग अधिकारियों का सानिध्य मिलने से आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। धन लाभ के लिये आज ज्यादा परेशान नही होना पड़ेगा पुराने कार्यो से बैठे बिठाये हो जाएगा लेकिन नए अनुबंध मिलने में संध्या तक इंतजार करना पड़ेगा। पैतृक मामलो को लेकर परेशानी हो सकती है।

    वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) आज का दिन भी उठापटक वाला रहेगा। किसी पुराने विवाद अथवा अन्य व्यावसायिक कारणों से मध्यान तक दौड़धूप करनी पड़ेगी आज आपको जिसकी जरूरत पड़ेगी वही आपके कार्यो से दूर भागेगा जिससे असुविधा के साथ विलम्ब होगा। समाज मे मान-सम्मान बढेगा परन्तु घर मे आपका अनादर होगा। आर्थिक मामले लचीले व्यवहार के कारण लंबित रहेंगे फिर भी निर्वाह योग्य आय बना ही लेंगे। जोडतोड़कर काम चलाना आर्थिक दृष्टिकोण से हित में ही रहेगा। परिवार के बुजुर्ग आपकी किसी बुरी आदत से परेशान रहेंगे महिलाये आध्यात्म में ज्यादा रुचि लेंगी घर अस्त-व्यस्त कार्यो को सुधारने में गुस्सा आएगा। सेहत आलस्य को छोड़ सामान्य ही रहेगी।

    मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) आज का दिन आपके अनुकूल तो रहेगा लेकिन आज निर्णय लेने में कोई चूक होगी जिससे बाद में पछताना पड़ेगा कोई भी बड़ा काम करने से पहले ही अनुभवियों से सलाह कर लें हानि से बचेंगे। कार्य क्षेत्र पर काम के समय मन कही और भटकने के कारण कुछ ना कुछ नुक्स रह जायेगा फिर भी आज आपका व्यक्तित्त्व उच्च कोटि का रहेगा। लोग आपकी गलती को स्वार्थ सिद्धि के कारण अनदेखा करेंगे। रिश्तेदार अथवा पड़ोसी अपनी उलझनों को सुलझाने के लिये आपकी सहायता मागेंगे लेकिन किसी को बिन मांगे सलाह ना दे। ना ही किसी के कार्यो में दखल दें। धन लाभ मध्यान के बाद ही अल्प मात्रा में होगा।

    कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) आज का दिन कलहकारी रहेगा दिन के आरम्भ में ही किसी छोटी सी गलती के कारण घरवालो से भिड़ंत होगी इसके बाद भी शांति नही मिलेगी रही सही कसर कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी के ऊपर निकाल देंगे आज आपके साथ लोग केवल काम के लिये ही व्यवहार करेंगे।पारिवारिक संबंधो को जोड़ कर रखने का प्रयास करें। आपकी अविवेकी कार्यशैली रहने से आपसी विवादों को बढ़ने से रोक नही पाएंगे ध्यान रहे इसके परिणाम आगे गंभीर हो सकते है धैर्य से काम लें। सरकारी अथवा किसी भी प्रकार के जमीन-जायदाद संबंधित कार्य संभव आज टालें। घर मे किसी ना किसी की दवा पर खर्च होगा।

    सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) आज का दिन आपके लिये उन्नति कारक रहेगा। आज आप थोड़े में संतोष नही करेंगे अधिक से अधिक लाभ कमाने के चक्कर मे सेहत की भी अनदेखी करेंगे। आर्थिक रूप से आज का दिन उत्तम रहेगा व्यवहारिकता के बल पर लाभ और सम्मान कमाएंगे। महिलाये भी परिवार एवं अपने कार्यो के प्रति ज्यादा समर्पित रहेंगी जिस कार्य को करने की ठान लेंगी उसे अकेले ही पूर्ण करने का सामर्थ्य रखेंगी भविष्य के लिये संचय भी करेंगी। व्यवसायी वर्ग को अकस्मात लाभ के अनुबंध मिलेंगे जोखिम वाले कार्य करने में हिचकेंगे नही। नौकरी पेशा जातको को कोई महत्त्वपूर्ण कार्य सौंपा जाएगा।

    कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) आज का दिन सुख शांति से व्यतीत होगा मन मे धन संबंधित उलझने लगी रहेंगी इनका समाधान आज मुश्किल ही हो पायेगा फिर भी संतोषी प्रवृति के कारण ज्यादा परेशान नही होंगे। किसी भी कार्य को करने से पहले उसकी बारीकी से जांच करेंगे जिससे आगे भ्रमित होने की संभावना नही रहेगी। इसके विपरीत महिलाये अधिकांश कार्यो में जल्दबाजी दिखाएंगी जिस के कारण काम तो बिगड़ेगा ही साथ ही बड़ो की डांट भी सुन्नी पड़ेगी। व्यावसाय की स्थिति आपके परिश्रम के ऊपर निर्भर रहेगी नौकरी पेशाओ को भागदौड़ के बाद ही सफलता मिलेगी वही व्यवसायी वर्ग भी प्रतिस्पर्धा अधिक रहने से कुछ कमी अनुभव करेंगे। स्वसन संबंधित विकार बनेगा।

    तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) आज का दिन लाभदायक रहेगा। स्वभाव से चंचल रहेंगे लेकिन अन्य लोगो के ऊपर इसका अनुकूल प्रभाव पड़ेगा लोग आपके सानिध्य में हल्कापन अनुभव करेंगे। कार्य क्षेत्र पर कोई भी काम निश्चित समय पर नही होगा फिर भी धन लाभ कही ना कही से अचानक होगा। आप घर मे सुख सुविधा बढ़ाने पर विचार करेंगे निकट भविष्य में इनके ऊपर खर्च करना पड़ेगा। आर्थिक मामलो में स्पष्टता ना रहने के कारण किसी प्रियपात्र से कलह हो सकती है। मध्यान के बाद शारीरिक कमजोरी अनुभव होगी हाथ पैरों में शिथिलता आएगी। महिलाओं को गृहस्थी में तालमेल बैठाने में अधिक मशक्कत करनी पड़ेगी।

    वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) आज का दिन हानिकारक है किसी भी प्रकार के आर्थिक अथवा अन्य महत्त्वपूर्ण कार्य यथा संभव टालने का प्रयास करें धन का लेनदेन भूल कर भी ना करें। कार्य क्षेत्र अथवा डोर रहने वाले स्नेहीजन से अप्रिय समाचार मिलने से मन का उत्साह खत्म होगा। कल तक जो आपकी सहायता अथवा समर्थन कर रहे थे आज वे ही आवश्यकता के समय पल्ला झाड़ते नजर आएंगे। कार्य क्षेत्र पर किसी गलती के कारण हानि होने की संभावना है। किसी से कोई वादा ना करें पूरा नही कर पाएंगे। महिलाये भी प्रत्येक कार्य देखभाल कर ही करें बिगड़ने की संभावना अधिक है। धन की आमद न्यून आकस्मिक खर्च अधिक रहने से बजट बिगड़ेगा। मानसिक विकार आएंगे।

    धनु (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) आज का दिन आपको आकस्मिक धन लाभ करा कर आश्चर्यचकित करेगा। दिन के पूर्वार्ध से ही शुभ संकेत मिलने लगेंगे लेकिन स्थिति स्पष्ट ना होने के कारण दुविधा में रहेंगे। मध्यान बाद किसी पुराने व्यवहार से धन लाभ होगा आवश्यकता के समय पर होने से मन अधिक प्रसन्न रहेगा। आपका व्यवहार अन्य लोगो के लिए सहायक रहेगा लेकिन सोच-विचार कर ही किसी की बातों पर विश्वासः करें धोखा हो सकता है। पारिवारिक वातावरण भी परिजनों की मांग मान लेने से प्रसन्न रहेग। आज खर्च करने के लिए आपको सोचना नही पड़ेगा फिर भी व्यर्थ खर्च ना हो इसका भी ध्यान रखें। सेहत उत्तम रहेगी लेकिन अकस्मात क्रोध आएगा।

    मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) आपके लिये आज का दिन सफलता दायक है लेकिन आपका मिजाज अन्य लोगो से जल्दी मेल नही खायेगा जिससे कार्यक्षेत्र एवं घर मे दो राय बनेगी। किसी भी प्रकार के पुराने अधुरे कार्य आज थोड़े से प्रयास के बाद पूर्ण हो सकते है। आर्थिक रूप से दिन शुभ रहेगा धन की आमद में थोड़ा विलम्ब होगा लेकिन आवश्यकता अनुसार सजह हो जाएगी। व्यवसायी वर्ग ना चाहकर भी उधार देने के कारण थोड़े परेशान रहेंगे। भाग-दौड़ भरी दिनचार्य के कारण स्वास्थ्य प्रतिकूल होने की संभावना है। पारिवारिक वातावरण में छोटी मोटी छींटा कशी लगी रहेगी। बुजुर्गो की चिंता होगी।

    कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) आज के दिन आप मानसिक रूप से शान्त रहेंगे। दिन का आरंभ शुभ कार्यो में व्यतीत होगा आध्यात्मिक पक्ष बलवान रहेगा धर्म कर्म का किसी ना किसी रूप में फल अवश्य मिलेगा। आर्थिक लाभ पाने के लिये ज्यादा परिश्रम करना पड़ेगा। घर एवं व्यवसाय में तालमेल बैठाने के कारण दुविधा में रहेंगे। एक कार्य को करने के चक्कर मे अन्य कार्य अधूरे रहेंगे। सरकारी अथवा किसी भी प्रकार के जमीन-जायदाद संबंधित कार्य मे उलझने पड़ेंगी यथा संभव आज टालें। धन के व्यवहारों में जबरदस्ती ना करें। स्वास्थ्य में कमी रहेगी कमजोरी अथवा पेट संबंधित व्याधि परेशान करेगी। घर मे आज शांति रहेगी।

    मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) आज का दिन सेहत के लिए प्रतिकूल रहने वाला है लापरवाही से बचें अन्यथा परिणाम गंभीर हो सकते है। दिन के आरंभिक भाग में आपको परिजनों की उपेक्षा का शिकार होना पड़ेगा मानसिक एवं शारीरिक बेचैनी आज दिन भर ही रहेगी। कार्य स्थल पर अव्यवस्थ रहेगी समय भी कम ही दे पाएंगे लेकिन फिर भी धन लाभ कही ना कही से अकस्मात हो जायेगा। आपकी वाणी की सौम्यता नए सम्बंध स्थापित करने में सहायता करेगी। बुजुर्ग वर्ग से शुभकार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। शुभ समाचार मिलने से खुशी होगी। संतानों के व्यवहार से थोड़ी पीड़ा भी होगी।

    Views: 0
    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleसिक्किम, अफगानिस्तान में भूकंप के झटके, तुर्की मरने वालों की संख्या 33 हजार पार
    Next Article क्यों मनाया जाता है वेलेंटाइन डे , जानिए वेलेंटाइन डे का इतिहास
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    महादेव सट्टा ऐप मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर का भारत प्रत्यर्पण बड़ी सफलता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 2, 2026

    सीएम साय की पहल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रहे रोजगार के नए अवसर, रेडी-टू-ईट निर्माण से सरस्वती समूह को हर महीने इतने हजार रुपये का मुनाफा…

    November 2, 2026

    प्रदेश में 5 नवंबर को CHO का प्रदर्शन, 7-8 महीने का इंसेंटिव बकाया; स्वास्थ्य भवन का करेंगे घेराव…

    November 2, 2026

    2027 वर्ल्ड कप में ईशान किशन की एंट्री से बढ़ी हलचल, क्या इस खिलाड़ी का कटेगा पत्ता…

    November 2, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • महादेव सट्टा ऐप मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर का भारत प्रत्यर्पण बड़ी सफलता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • सीएम साय की पहल से ग्रामीण महिलाओं को मिल रहे रोजगार के नए अवसर, रेडी-टू-ईट निर्माण से सरस्वती समूह को हर महीने इतने हजार रुपये का मुनाफा…
    • प्रदेश में 5 नवंबर को CHO का प्रदर्शन, 7-8 महीने का इंसेंटिव बकाया; स्वास्थ्य भवन का करेंगे घेराव…
    • 2027 वर्ल्ड कप में ईशान किशन की एंट्री से बढ़ी हलचल, क्या इस खिलाड़ी का कटेगा पत्ता…
    • इनकम टैक्स विभाग में 119 पदों पर निकाली भर्ती, उम्मीदवार इतनी तारीख से पहले करें आवेदन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?