Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सेकंड हैंड गाड़ी की खरीद-बिक्री करने वाले अपने नजदीकी परिवहन सुविधा केंद्र में आसानी से नाम ट्रांसफर करा सकेंगे
    शीर्ष आलेख

    सेकंड हैंड गाड़ी की खरीद-बिक्री करने वाले अपने नजदीकी परिवहन सुविधा केंद्र में आसानी से नाम ट्रांसफर करा सकेंगे

    By Tv 36 HindustanFebruary 14, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर: छत्तीसगढ़ में सेकंड हैंड गाड़ियों की खरीदी-बिक्री के लिए अब RTO-रिजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस जाने की जरूरत नहीं होगी। परिवहन विभाग अब से आधार ऑथेंटिकेशन नाम से नई प्रक्रिया शुरू कर रहा है। इसके तहत गाड़ी की खरीद-बिक्री करने वाले अपने नजदीकी परिवहन सुविधा केंद्र में आसानी से नाम ट्रांसफर करा सकेंगे। इस नई व्यवस्था के शुरू होने से लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

    अभी जितना पैसा नाम ट्रांसफर में लग रहा है, उसमें 100 रुपए अतिरिक्त परिवहन सुविधा केंद्र को देने होंगे।परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा ने बताया, परिवहन विभाग के आधार ऑथेंटिकेशन की नई व्यवस्था के शुरू हो जाने से सेकंड हैंड गाड़ी की खरीदी-बिक्री करने वालों को अब ट्रांसफर की सुविधा परिवहन सुविधा केंद्र के जरिए दी जाएगी। RTO के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश में हर साल दो लाख से ज्यादा सेकंड हैंड गाड़ियां खरीदी और बेची जाती हैं। ऐसे में इन गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट ट्रांसफर करना होता है।अभी यह काम बेहद पेचीदा होता है। जब तक गाड़ी की ओनरशिप वाहन क्रेता अपने नाम ट्रांसफर नहीं करते, तब तक विधिक रूप से उस गाड़ी के मालिक नहीं कहे जाते हैं।

    इसी तरह अगर आपने गाड़ी बेचा है और उस गाड़ी से एक्सीडेंट या कोई अपराध घटित होता है तो आरसी बुक में दर्ज व्यक्ति के नाम से कार्रवाई होती है। अगर आप पुरानी कार या बाइक खरीद या बेच रहे हैं, तो उसके लिए रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर करना जरूरी होता है। जिसके बाद गाड़ी ख़रीदने वाले के नाम से नया आरसी बुक बनता है। वर्तमान में इसके लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना होता है। फॉर्म भरने के बाद वाहन विक्रेता और क्रेता दोनों को ही RTO जाना होता है। साथ ही गाड़ी को भी वेरिफिकेशन के लिए RTO ले के जाना पड़ता है।

    अधिकारियों का कहना है, नाम ट्रांसफर के पेचीदगी में सेकंड हैंड गाड़ी खरीदी-बिक्री करने के बाद इसके लिए आरटीओ में आवेदन करना होता है। इसके बाद क्रेता-विक्रेता को वाहन और उसके सभी दस्तावेजों के साथ परिवहन कार्यालय जाना पड़ता है। इस दौरान वह कार्यालय के चक्कर लगाने से बचने के लिए एजेंट का सहारा लेते हैं। एजेंट इस छोटे से काम के लिए उनसे मोटी रकम वसूल करते हैं।

    अब यह कार्य परिवहन सुविधा केंद्र के माध्यम से आधार ऑथेंटिकेशन के माध्यम से किया जा सकेगा। इसके लिए 100 रुपए की एक तय रकम देनी होगी। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि नाम ट्रांसफर के खेल में बिचौलियों की भूमिका कम हो जाएगी।छत्तीसगढ़ में ऐसे 500 परिवहन सुविधा केंद्र काम कर रहे हैं।छत्तीसगढ़ में ऐसे 500 परिवहन सुविधा केंद्र काम कर रहे हैं।अधिकारियों ने बताया, अभी RTO जाकर मालिक का नाम ट्रांसफर कराने पर अलग अलग गाड़ियों का अलग-अलग चार्ज लगता है।

    टू व्हीलर गाड़ियों का 400 रुपए लगता है। लाइट मोटर व्हीकल का 550 रुपए और थ्री व्हीलर का 750 रुपए देना पड़ता है। लोग दलालों के चक्कर में पड़कर हजारों रुपए दे देते हैं। लेकिन अब यही काम तय शुल्क के अतिरिक्त 100 रुपए देकर सेवा केंद्र से कराया जा सकेगा।प्रदेशभर में परिवहन विभाग ने 500 सुविधा केंद्र खोले हैं। इनमें से करीब 50 केंद्र तो अकेले रायपुर जिले में ही हैं।

    वर्तमान में यहां परिवहन संबंधित कामों के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने का काम किया जाता है। विभाग अब इन सेवा केंद्रों पर आधार ऑथेंटिकेशन शुरू कर रहा है। यहां क्रेता-विक्रेता को अपना आधार नंबर बताना होगा। सेवा केंद्र में बैठा कर्मचारी परिवहन विभाग के सॉफ्टवेयर में गाड़ी नंबर और मालिक के नाम की जांच करेगा। उसके बाद आधार ऑथेंटिकेशन डिवाइस में वाहन क्रेता विक्रेता का फिंगर प्रिंट लिया जाएगा। प्रक्रिया पूरी करने के बाद नाम ट्रांसफर हो जाएगा।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleप्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों को आवास दिलाने भाजपा पूरे प्रदेश में कर रही कार्यक्रम आयोजित
    Next Article छत्तीसगढ़ में न्यायाधीश परीक्षा के परिणाम घोषित…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व इतने ट्रेक्टर किए जब्त…

    June 11, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री साय…

    June 11, 2026

    आखिर रिलायंस ने ट्रंप से क्यों किया घाटे का सौदा क्या है पैसे डूबाने वाला AFR प्रोजेक्ट इनसाइड स्टोरी…

    June 11, 2026

    मशहूर सिंगर गुरु रंधावा के जिम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इन्होंने ली जिम्मेदारी का दावा…

    June 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व इतने ट्रेक्टर किए जब्त…
    • मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री साय…
    • आखिर रिलायंस ने ट्रंप से क्यों किया घाटे का सौदा क्या है पैसे डूबाने वाला AFR प्रोजेक्ट इनसाइड स्टोरी…
    • मशहूर सिंगर गुरु रंधावा के जिम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इन्होंने ली जिम्मेदारी का दावा…
    • राष्ट्रपति भवन में नीति आयोग की अहम बैठक, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बदलाव की ये तस्वीर पेश करेंगे CM साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?