Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » राष्ट्रपति भवन में नीति आयोग की अहम बैठक, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बदलाव की ये तस्वीर पेश करेंगे CM साय…
    छत्तीसगढ

    राष्ट्रपति भवन में नीति आयोग की अहम बैठक, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बदलाव की ये तस्वीर पेश करेंगे CM साय…

    By Tv36 HindustanJune 11, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– देश की राजधानी नई दिल्ली में गुरुवार को नीति आयोग (NITI Aayog) की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। राष्ट्रपति भवन स्थित सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। बैठक में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल, केंद्रीय मंत्री और नीति आयोग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए हैं। बैठक का मुख्य विषय “विकसित भारत 2047 के लिए समावेशी मानव विकास” रखा गया है।इस दौरान केंद्र और राज्य सरकारों के बीच समन्वय बढ़ाने तथा विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा होगी।

    CM विष्णुदेव साय ने रखेंगे छत्तीसगढ़ का विकास मॉडल
    छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी इस अहम बैठक में शामिल हुए। आज वह राज्य में सुशासन, विकास कार्यों और विशेष रूप से बस्तर क्षेत्र में आए सकारात्मक बदलावों को सामने रखेंग । मुख्यमंत्री साय ने नक्सल प्रभावित इलाकों में हुए विकास, सुरक्षा व्यवस्था में सुधार और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर प्रकाश डालेंगे। इसके अलावा विकसित छत्तीसगढ़ के रोडमैप, राज्य की प्राथमिकताओं और केंद्र सरकार से अपेक्षित सहयोग से जुड़े मुद्दों पर भी अपने विचार साझा करेंगे।

    कौशल विकास और रोजगार पर विशेष फोकस
    बैठक में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने, कौशल विकास को मजबूत करने और तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। सरकार का मानना है कि भविष्य की अर्थव्यवस्था में प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के लिए युवाओं को आधुनिक तकनीकों और नई क्षमताओं से लैस करना जरूरी है। इसके साथ ही विकेंद्रीकृत विकास मॉडल को बढ़ावा देने और ग्रामीण-शहरी विकास के बीच संतुलन बनाने पर भी चर्चा की गई।

    स्वास्थ्य और पोषण को लेकर रणनीति
    नीति आयोग की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, पोषण स्तर में सुधार और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की प्रभावशीलता पर भी विचार-विमर्श कर सकते है। राज्यों से स्वास्थ्य सुविधाओं को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाया जा सकता है। सरकार का उद्देश्य है कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में समान अवसर उपलब्ध कराए जाएं और हर नागरिक को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।

    विकसित भारत 2047 के लक्ष्य पर केंद्रित चर्चा
    बैठक में वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को लेकर व्यापक चर्चा भी कर सकते हैं । इसके लिए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बुनियादी ढांचे और डिजिटल तकनीक के क्षेत्र में दीर्घकालिक रणनीतियों पर विचार करेंगे । विशेषज्ञों का मानना है कि केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय के माध्यम से ही विकसित भारत के लक्ष्य को निर्धारित समय सीमा में हासिल किया जा सकता है।

    राज्यों के अनुभवों से बनेगा साझा विकास रोडमैप
    बैठक के दौरान विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपने-अपने क्षेत्रों के अनुभव, चुनौतियां और सफल मॉडल साझा कर सकते हैं। इन सुझावों के आधार पर देश के लिए एक समग्र और समावेशी विकास रोडमैप तैयार करने की दिशा में काम किया जाएगा।

    Post Views: 110

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleभारत ने रचा इतिहास, ‘मेड इन इंडिया’ C-295 सैन्य विमान ने भरी पहली सफल उड़ान इतने करोड़ की लागत…
    Next Article मशहूर सिंगर गुरु रंधावा के जिम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इन्होंने ली जिम्मेदारी का दावा…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व इतने ट्रेक्टर किए जब्त…

    June 11, 2026

    मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री साय…

    June 11, 2026

    आखिर रिलायंस ने ट्रंप से क्यों किया घाटे का सौदा क्या है पैसे डूबाने वाला AFR प्रोजेक्ट इनसाइड स्टोरी…

    June 11, 2026

    मशहूर सिंगर गुरु रंधावा के जिम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इन्होंने ली जिम्मेदारी का दावा…

    June 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व इतने ट्रेक्टर किए जब्त…
    • मोदी सरकार के 12 वर्ष आदिवासी उत्थान और नक्सलमुक्ति का स्वर्णकाल- मुख्यमंत्री साय…
    • आखिर रिलायंस ने ट्रंप से क्यों किया घाटे का सौदा क्या है पैसे डूबाने वाला AFR प्रोजेक्ट इनसाइड स्टोरी…
    • मशहूर सिंगर गुरु रंधावा के जिम पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इन्होंने ली जिम्मेदारी का दावा…
    • राष्ट्रपति भवन में नीति आयोग की अहम बैठक, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बदलाव की ये तस्वीर पेश करेंगे CM साय…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?