Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कोरबा में डॉग शो का आयोजन,एक-से-बढ़कर एक बेहतरीन नस्ल के डॉग्स हुए शामिल…
    समाचार

    कोरबा में डॉग शो का आयोजन,एक-से-बढ़कर एक बेहतरीन नस्ल के डॉग्स हुए शामिल…

    By Tv 36 HindustanFebruary 14, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा: जिले के दशहरा मैदान राजेंद्र प्रसाद नगर में डॉग शो का आयोजन किया गया। इसका आयोजन कैनाइन क्लब ने किया था। इसमें कोरबा के अलावा अन्य जिलों से भी डॉग लवर्स अपने-अपने पेट्स को लेकर पहुंचे। सभी डॉग एक-से-बढ़कर एक थे।

    आयोजन में लोगों ने अपने-अपने डॉग्स का प्रदर्शन किया, जहां बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले डॉग्स और उनके हैंडलर को पुरस्कार से नवाजा गया। डॉग शो में रॉटविलर, पिटबुल, अमेरिकन बुली, साइबेरियन हस्की, ग्रेटडेन, लेब्राडॉर जैसी नस्ल के डॉग शामिल हुए। कोरबा के लोगों ने इस डॉग शो का जमकर आनंद उठाया। डॉग्स प्रेमियों के लिए भी यह आकर्षण का केंद्र रहा, जहां अलग-अलग प्रजाति के डॉग एक साथ देखने को मिले।

    इस आयोजन में दूसरे राज्यों से भी लोग पहुंचे थे। साउथ इंडिया से आए प्रेम राज कुमार ने बताया कि उसे बचपन से ही कुत्तों से बहुत अधिक लगाव है। वो बचपन से ही डॉग शो देखता था। इसके बाद उसने खुद का डॉग पाला और वो यहां के अलावा कई डॉग शो में भाग ले चुका है। उन्होंने बताया कि कोरबा आकर उन्हें बहुत अच्छा लग रहा है।

    वहीं राजनांदगांव से आए प्रियेश श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने डॉग के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया है। वे लगभग 20 सालों से डॉग पालते आ रहे हैं और तब से अब तक कई बड़ी प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुके हैं।डॉग लवर्स ने बताया कि कोरबा में इस तरह का आयोजन सराहनीय है और आगे भी होते रहना चाहिए। डॉग शो में लगभग 280 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था, जहां प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार देकर डॉग और उसके मालिक को सम्मानित किया गया। लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से लोग कुत्तों के प्रति जागरूक होते हैं।

    डॉग शो में पहला पुरस्कार GSD लॉन्ग कोट डॉग और उसकी हैंडलर संचिता को मिला। संचिता बालकोनगर की रहने वाली है। दूसरा पुरस्कार लैब्राडोर और उसके हैंडलर ध्रुव यादव को मिला। वहीं तीसरा पुरस्कार हस्की और उसके मालिक राजेश लहरे को मिला

    Post Views: 0

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news india Korba
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleयुवाओं के लिए सुनहरा मौका, इस दिन प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, 4428 पदों पर होगी भर्ती…
    Next Article अब मुफ्त में देख पाएंगे टीवी, ख़त्म हो जाएगा सेट-टॉप बॉक्स रिचार्ज का झंझट, यहां की सरकार का बड़ा ऐलान…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ग्राम पंचायत धनगांव में हुए भ्रष्टाचार की खुलेगी पोल, पूर्व सरपंच और पंचों ने 15वें वित्त की राशि में सचिव तथा करारोपरण अधिकारी पर लगाए हैं गंभीर आरोप…

    February 4, 2026

    साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, स्टार्टअप, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सहित पढ़े ये सभी 9 बड़े फैसले…

    February 4, 2026

    मिलावटी दूध की फैक्ट्री में पुलिस की स्पेशल टीम DTS का छापा, रोजाना हो रहा था 80 हजार लीटर सप्लाई…

    February 4, 2026

    जनगणना में पूछे जाएंगे ये 33 सवाल, फर्श-दीवार से लेकर मोबाइल और इंटरनेट तक देनी होगी जानकारी…

    February 4, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ग्राम पंचायत धनगांव में हुए भ्रष्टाचार की खुलेगी पोल, पूर्व सरपंच और पंचों ने 15वें वित्त की राशि में सचिव तथा करारोपरण अधिकारी पर लगाए हैं गंभीर आरोप…
    • साय कैबिनेट की बैठक संपन्न, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, स्टार्टअप, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर सहित पढ़े ये सभी 9 बड़े फैसले…
    • मिलावटी दूध की फैक्ट्री में पुलिस की स्पेशल टीम DTS का छापा, रोजाना हो रहा था 80 हजार लीटर सप्लाई…
    • जनगणना में पूछे जाएंगे ये 33 सवाल, फर्श-दीवार से लेकर मोबाइल और इंटरनेट तक देनी होगी जानकारी…
    • यूपीआई से लेनदेन पर लगेगी फीस या मुफ्त मिलेगी सर्विस, सरकार ने खुद बताया ये अपना प्‍लान, 2000 करोड़ का आ रहा बोझ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?