Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बंगाल में आधी रात बुलडोजर एक्शन हुआ; कोलकाता के ऐतिहासिक न्यू मार्केट में TMC दफ्तर ढहाया गया, भड़कीं ये नेता…
    राजनीति

    बंगाल में आधी रात बुलडोजर एक्शन हुआ; कोलकाता के ऐतिहासिक न्यू मार्केट में TMC दफ्तर ढहाया गया, भड़कीं ये नेता…

    By Tv36 HindustanMay 6, 2026No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:- पश्चिम बंगाल के कोलकाता में बुलडोजर चलाए जाने के वीडियो सामने आए हैं। टीएमसी की महुआ मोइत्रा का आरोप है कि टीएमसी दफ्तर को पूरी तरह से ढहा दिया गया। यह दफ्तर हॉग मार्केट इलाके में था। टीएमसी ने बीजेपी पर आरोप लगाए और भड़की।

    बंगाल विधानसभा चुनाव रिजल्ट के बाद मंगलवार रात को मध्य कोलकाता में उस समय तनाव फैल गया, जब कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए। ये वीडियो कुछ दुकानों पर बुलडोजर चलाए जाने के थे। कहा जा रहा है कि बुलडोजरों के साथ आए लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर ऐतिहासिक हॉग मार्केट इलाके के पास तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक दफ्तर को निशाना बनाया। इस घटना से व्यापारियों में दहशत फैल गई और उन्हें अपनी दुकानें अचानक बंद करनी पड़ीं। तृणमूल कांग्रेस, महुआ मोइत्रा समेत टीएमसी के कई नेताओं ने वीडियो शेयर पर बीजेपी पर बुलडोजर चलाने का आरोप लगाया।

    आरोप है कि TMC का न्यू मार्केट यूनियन दफ्तर ही मुख्य निशाना था। इस घटना में दफ्तर को पूरी तरह से ढहा दिया गया। इलाके में हुई तोड़-फोड़ और अफरा-तफरी की तस्वीरें तेज़ी से फैल गईं, जिससे स्थानीय दुकानदारों की चिंता और बढ़ गई।

    न्यू मार्केट इलाके के आसपास बढ़ी गश्त
    कोलकाता के सबसे व्यस्त कारोबारी केंद्रों में से एक हॉग मार्केट में जब हालात बिगड़ने लगे, तो घबराए हुए व्यापारियों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए और वहां से भाग निकले। घटना के तुरंत बाद पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा गया। स्थिति को काबू में करने और आगे किसी भी तरह के तनाव को रोकने के लिए, न्यू मार्केट इलाके और उसके आस-पास गश्त बढ़ा दी गई है। हालांकि, घटनाओं का पूरा क्रम अभी भी स्पष्ट नहीं है, लेकिन यह घटना पश्चिम बंगाल में हाल ही में आए चुनावी नतीजों के बाद बढ़े राजनीतिक तनाव के बीच हुई है।

    महुआ मोइत्रा ने साधा निशाना
    इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए, महुआ मोइत्रा ने X पर घटना का एक वीडियो शेयर किया और सत्ताधारी दल के नैरेटिव पर तंज कसा। उन्होंने लिखा कि कोलकाता का ऐतिहासिक न्यू मार्केट। बंगाली ‘परिवर्तन’ का आनंद ले रहे हैं। अपनी आलोचना को ज़ोर देने के लिए BJP के चुनावी नारे का इस्तेमाल किया।

    डेरेक ओर ब्रायन भी भड़के
    TMC के वरिष्ठ नेता डेरेक ओ’ब्रायन ने यह भी आरोप लगाया कि यह तोड़फोड़ सरकारी निगरानी में की गई थी। उन्होंने एक पोस्ट में कहा कि मध्य कोलकाता में, न्यू मार्केट के पास। पुलिस की अनुमति से। जीत के जश्न के हिस्से के तौर पर, मांस की दुकानों को गिराने के लिए एक बुलडोज़र लाया गया। CAPF के जवान आस-पास खड़े थे। उन्होंने आगे कहा कि यही है BJP। दुनिया इन तस्वीरों को देखे।

    हालांकि, स्थानीय निवासियों और कुछ व्यापारियों ने इन दावों का विरोध करते हुए कहा कि यह ढांचा अवैध रूप से बनाया गया था। उन्होंने कहा कि यह एक अवैध निर्माण था। यह जगह पहले एक दुकानदार से ज़बरदस्ती छीन ली गई थी और बाद में इसे एक यूनियन दफ़्तर में बदल दिया गया।

    BJP का ‘परिवर्तन’ बुलडोज़र के साथ आया, TMC ने कसा तंज
    ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर मध्य कोलकाता में हिंसा भड़काने का आरोप लगाया। TMC ने कहा कि BJP समर्थकों ने न्यू मार्केट इलाके के पास दुकानों और एक पार्टी दफ़्तर में तोड़फोड़ की। X पर जारी एक कड़े बयान में, TMC ने दावा किया कि BJP समर्थकों की भीड़ ने जमकर उत्पात मचाया। पार्टी ने इस घटना को खुली गुंडागर्दी और अराजकता बताया। पार्टी ने आरोप लगाया कि इस हिंसा में स्थानीय व्यवसायों और तृणमूल कांग्रेस के दफ़्तर को निशाना बनाया गया, जिससे व्यापारियों में दहशत फैल गई

    यह ढांचा कॉम्प्लेक्स के अंदर एक मांस और मछली बाज़ार के ठीक बगल में स्थित था, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना था कि जिस जगह पर तोड़फोड़ की गई, वह कोई मांस की दुकान नहीं, बल्कि एक अनाधिकृत यूनियन कार्यालय था।

    ‘अमित शाह और पीएम मोदी ने दिया बेकाबू होने का लाइसेंस’
    टीएमसी ने लिखा, ‘BJP का ‘परिवर्तन’ आ गया है, और यह बुलडोज़र के साथ आया है। सरेआम गुंडागर्दी और बदमाशी करते हुए, BJP समर्थकों की भीड़ ने न्यू मार्केट इलाके के पास जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने दुकानों को तोड़ दिया और तृणमूल कांग्रेस पार्टी के दफ़्तर में तोड़-फोड़ की। यह उस पार्टी का जश्न है जिसने भरोसे की बात की थी, लेकिन बदले में आतंक दिया। नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने अपने कार्यकर्ताओं को सड़कों पर बेकाबू होने का लाइसेंस दे दिया है- जो भी उनके रास्ते में आए उसे कुचल देने का, और जिस पर भी चाहें हमला करने, उसे बेरहमी से पीटने और जान से मार देने का। और केंद्रीय बलों को सिर्फ़ एक ही निर्देश दिया गया है, पीछे हट जाओ और यह सब होने दो।

    बुलडोजर को एक दीवार का सामना करना पड़ेगा’
    टीएमसी ने आगे लिखा, ‘आज दुकानें निशाने पर हैं। कल राजनीतिक विरोधी होंगे। उसके बाद बंगाल की महान हस्तियों की मूर्तियां होंगी। और आख़िर में, ग़रीबों और कमज़ोर लोगों के घर होंगे। लेकिन बंगाल में जहां भी BJP का बुलडोज़र चलेगा, उसे एक दीवार का सामना करना पड़ेगा। विरोध की दीवार, चुनौती की दीवार। हम राज्य-प्रायोजित आतंक की इस नीति से लड़ेंगे।’

    Post Views: 205

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकिस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क पढ़ें आज का यहां से पूरा भविष्यफल…
    Next Article MP में श्रमिकों को बड़ी राहत, अब रोटी, कपड़ा और मकान के नवीन मानकों पर निर्धारित होगी न्यूनतम मजदूरी की दर…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    नागदा-मथुरा तीसरी और चौथी रेल लाइनों से मध्यप्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को मिलेगी मजबूती मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का माना आभार…

    May 6, 2026

    क्या नॉर्मल मीटर से भी तेज चलता है ये स्मार्ट मीटर; जानें किस टेक्नोलॉजी पर करता है काम…

    May 6, 2026

    MP में श्रमिकों को बड़ी राहत, अब रोटी, कपड़ा और मकान के नवीन मानकों पर निर्धारित होगी न्यूनतम मजदूरी की दर…

    May 6, 2026

    किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क पढ़ें आज का यहां से पूरा भविष्यफल…

    May 6, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • नागदा-मथुरा तीसरी और चौथी रेल लाइनों से मध्यप्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को मिलेगी मजबूती मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रधानमंत्री श्री मोदी का माना आभार…
    • क्या नॉर्मल मीटर से भी तेज चलता है ये स्मार्ट मीटर; जानें किस टेक्नोलॉजी पर करता है काम…
    • MP में श्रमिकों को बड़ी राहत, अब रोटी, कपड़ा और मकान के नवीन मानकों पर निर्धारित होगी न्यूनतम मजदूरी की दर…
    • बंगाल में आधी रात बुलडोजर एक्शन हुआ; कोलकाता के ऐतिहासिक न्यू मार्केट में TMC दफ्तर ढहाया गया, भड़कीं ये नेता…
    • किस राशि की चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सतर्क पढ़ें आज का यहां से पूरा भविष्यफल…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?