कोरबा:-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर महिला एवं बाल विकास विभाग, रामपुर सेक्टर-केंद्र 1 लाल घाट में “पोषण संकल्प” जागरूकता और शुभकामना का संदेश सेक्टर पर्यवेक्षक प्रियतमा धांधी के नेतृत्व में ढेंगू नाला केंद्र 1 छठ घाट एवं लालघाट के आंगनबाड़ी केंद्रों में ‘आशीर्वाद के पोषण दीप’ प्रज्ज्वलित कर सेवा समर्पण और संकल्प का संदेश दिया गया दीपों की रोशनी से वातावरण जगमगा उठा ।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं। पोषण, स्वास्थ्य और महिला-बाल विकास के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों को दीपों से सजाया गया।

इस अवसर पर पोषण को जनभागीदारी से जोड़ने और स्वस्थ परिवार-समृद्ध समाज का संदेश दिया गया। दीपों की रोशनी के बीच आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बच्चों, माताओं एवं परिवारों में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

पर्यवेक्षक प्रियतमा धांधी के नेतृत्व में आयोजित इस पहल ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन को जनजागरूकता और सामाजिक सहभागिता से जोड़ते हुए एक सकारात्मक संदेश दिया। ढेंगू नाला केंद्र क्रमांक 1 एवं लालघाट क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों में प्रज्ज्वलित पोषण दीपों ने ‘पोषित बचपन—स्वस्थ परिवार’ के संकल्प को नई रोशनी दी।

