ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) के दिल्ली और मुंबई स्थित दफ्तर पर आयकर विभाग ने मंगलवार को छापेमारी की है. ये छापेमार कार्यवाही लगातार 22 घटों से जारी है। टीम यह रेड मंगलवार को दोपहर 12 बजे से शुरू हुई थी. वहीं जानकारी के मुताबिक ब्रिटेन की सरकार इस स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है, बीबीसी ने कहा है कि उसके कुछ कर्मचारियों को आयकर की जारी पूछताछ में सहयोग करने के लिए अपने दिल्ली और मुंबई कार्यालयों में रहने को कहा गया है.
इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी
बताया जा रहा है कि इंटरनेशनल टैक्स में गड़बड़ी को लेकर बीबीसी दफ्तर पर आईटी की एक टीम जांच के लिए पहुंची है. इतना ही नहीं, जांच के लिए पहुंची आयकर की टीम ने ऑफिस में मौजूद कर्मचारियों के फोन भी जब्त कर लिए, और कर्मचारियों से दफ्तर छोड़कर घर जाने के लिए कहा गया.
सिस्टम पर चार कीवर्ड खोजे
आईटी अधिकारियों ने ऑफिस के कर्मचारियों के कंप्यूटर में ‘शेल कंपनी’, ‘फंड ट्रांसफर’, ‘विदेशी ट्रांसफर’ सहित सिस्टम पर चार कीवर्ड खोजे. बीबीसी के संपादकों ने आईटी अधिकारियों से कहा था कि वे अपने सिस्टम पर किसी भी संपादकीय सामग्री का एक्सेस नहीं देंगे. इसी बीच भारत में बीबीसी के दफ्तरों में आईटी के इस छापे को लेकर अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बयान दिया है. नेड प्राइस ने कहा, हम भारतीय कर अधिकारियों द्वारा दिल्ली में बीबीसी कार्यालयों की तलाशी के बारे में जानते हैं. मैं और अधिक व्यापक रूप से कहूंगा कि हम दुनिया भर में स्वतंत्र प्रेस के महत्व का समर्थन करते हैं।
इंटरनेशनल टैक्स से कनेक्शन
बीबीसी के दफ्तर में पड़ी इस छापेमारी को को इंटरनेशनल टैक्स से जुड़ा मामला बताया जा रहा है. जिसमें टैक्स में गड़बड़ी को लेकर बीबीसी दफ्तर पर 22 घंटे से आईटी की ये सर्चिंग चल रही है. वहीं बताया जा रहा है कि, ये आज बुधवार को भी अपनी जांच जारी रख सकती है. ऐसे में बीबीसी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि हम अपने कर्मचारियों के साथ हैं, और इस जांच में आईटी की टीम की मदद कर रहे हैं. हमें उम्मीद है कि स्थिति जल्दी ही सामान्य हो जाएगी.