एचमडी ग्लोबल ने भारत में अपना नया 5G स्मार्टफोन नोकिया एक्स30 लॉन्च कर दिया है। हैंडसेट को सितंबर में ग्लोबल लेवल पर पेश किया गया था। कंपनी का कहना है कि फोन का फ्रेम 100% रिसाइकिल एल्युमिनियम और बैक कवर 65% रिसाइकिल प्लास्टिक से बना है।
नोकिया X30 के 8 जीबी रैम+256 जीबी स्टोरेज वैरिएंट की कीमत 48,999 रुपए रखी गई है। स्मार्टफोन क्लाउडी ब्लू और आइस व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ आता है। हैंडसेट की प्री बुकिंग कंपनी की ऑफिशियल साइट और अमेजन पर शुरू हो गई है। नोकिया एक्स 30 5जी की सेल 20 फरवरी से शुरू होगी।