Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » कानून की पाठशाला में बच्चों ने सीखे अपने कानूनी अधिकार, जाना विधिक सहायता का ये रास्ता…
    कोरबा

    कानून की पाठशाला में बच्चों ने सीखे अपने कानूनी अधिकार, जाना विधिक सहायता का ये रास्ता…

    By Tv36 HindustanSeptember 10, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा:– तालुका विधिक सेवा समिति कटघोरा, जिला कोरबा के तत्वावधान में मंगलवार, 8 सितंबर 2026 को बीकन इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल ढेलवाडीह में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कक्षा 5वीं से 10वीं तक के छात्र-छात्राओं को उनके कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों और विधिक सहायता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

    कार्यक्रम में प्रथम श्रेणी अपर सत्र न्यायाधीश मधु तिवारी एवं द्वितीय श्रेणी अपर सत्र न्यायाधीश हेमन्त कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। न्यायाधीशों ने विद्यार्थियों को सरल भाषा में कानून के महत्व को समझाते हुए बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने अधिकारों की जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने बच्चों को किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या या अन्याय की स्थिति में उपलब्ध विधिक सहायता के बारे में भी जानकारी दी।

    न्यायाधीशों ने विद्यार्थियों को कानून का पालन करने, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा दूसरों के अधिकारों का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया। शिविर के दौरान बच्चों ने कानूनी विषयों से जुड़े सवाल भी पूछे, जिनका न्यायाधीशों ने सरलता से समाधान किया।

    इस अवसर पर बीकन स्कूल की प्राचार्या मीना शर्मा सहित शिक्षक-शिक्षिकाओं एस.पी. सोना, प्रेरणा तिवारी, सृष्टि देवांगन, राजेश राठौर, दिलबोध महंत, बसंती ठाकुर, जी. कैवर्त, सीता पटेल, निशा राठौर, प्रमिला कँवर, कुसुम मसीह, राधिका कँवर और सुषमा साहू की उपस्थिति रही।

    कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने तालुका विधिक सेवा समिति कटघोरा का आभार व्यक्त किया।

    Post Views: 370

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपटाखा लायसेंस हेतु इच्छुक ऑनलाइन आवेदन 15 सितंबर तक…
    Next Article मौसम फिर लेगा करवट प्रदेश में बारिश होगी तेज, 27 जिलों में येलो अलर्ट…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    CM का बड़ा निर्देश: हॉस्टल, स्कूल और कोचिंग सेंटर का होगा सेफ्टी ऑडिट, अवैध शराब पर भी और सख्ती चलाए जाएंगे…

    September 11, 2026

    प्रदेश के सरकारी दफ्तरों पर बिजली विभाग की और भी सख्ती, रायपुर में 36 कनेक्शन काटे…

    September 11, 2026

    सक्ती में केंद्रीय मंत्री एवं CM साय का कार्यक्रम, इंद्रावती भवन के बाहर कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन, भूपेश बघेल मनाएंगे यहां पोरा तिहार…

    September 11, 2026

    प्रदेश में जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री श्री साय…

    September 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • CM का बड़ा निर्देश: हॉस्टल, स्कूल और कोचिंग सेंटर का होगा सेफ्टी ऑडिट, अवैध शराब पर भी और सख्ती चलाए जाएंगे…
    • प्रदेश के सरकारी दफ्तरों पर बिजली विभाग की और भी सख्ती, रायपुर में 36 कनेक्शन काटे…
    • सक्ती में केंद्रीय मंत्री एवं CM साय का कार्यक्रम, इंद्रावती भवन के बाहर कर्मचारी करेंगे प्रदर्शन, भूपेश बघेल मनाएंगे यहां पोरा तिहार…
    • प्रदेश में जल संरक्षण और हर घर तक स्वच्छ पेयजल हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री श्री साय…
    • प्रदेश के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री श्री साय और विधानसभा अध्यक्ष ने सपरिवार देखी ये फिल्म…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?