Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » प्रदेश सरकार किसानों को बड़ी सौगात देने की तैयारी में ,अब गोबर के बाद किसानों से 100 रुपए प्रति दर से दूध खरीदेगी सरकार
    जीवन शैली

    प्रदेश सरकार किसानों को बड़ी सौगात देने की तैयारी में ,अब गोबर के बाद किसानों से 100 रुपए प्रति दर से दूध खरीदेगी सरकार

    By Tv 36 HindustanFebruary 17, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    धर्मशाला: छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार की तर्ज पर हिमाचाल प्रदेश सरकार भी किसानों को बड़ी सौगात देने की तैयारी कर रही है। सरकार के इस फैसले से किसानों को प्रतिमाह 25 से 30 हजार रुपए तक का मुनाफा होगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने गोपालक किसानों से 2 रुपए प्रति किलो की दर से गोबर खरीदकर किसानों को फायदा पहुंचा रही है। वहीं, अब हिमाचल प्रदेश की ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार किसानों से गाय और भैंस का दूध खरीदने की तैयारी कर रही है। वहीं, सरकार गोबर भी खरीदने की तैयारी कर रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रदेश सरकार ने इस महत्वपूर्ण क्षेत्र के लिए एक हजार करोड़ रुपए का प्रावधान करने का निर्णय लिया है। ग्रामीण अर्थ-व्यवस्था का मुख्य स्रोत पशुपालन है और प्रदेश सरकार पशु पालकों से 80 रुपए प्रति लीटर गाय का दूध और 100 रुपये की दर से भैंस का दूध खरीदेगी।

    प्रदेश सरकार के इस निर्णय से राज्य के किसानों को प्रतिमाह 24 से 30 हजार रुपए तक की आमदनी होगी। इससे न केवल किसान पशु पालन अपनाने के लिए प्रेरित होंगे, बल्कि प्रदेश के युवाओं के लिए स्वरोजगार के बेहतर अवसर भी प्राप्त होंगे। पशु पालकों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार दो रुपए प्रति किलोग्राम की दर से गाय का गोबर खरीदने पर विचार कर रही है। इससे किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ होगी और लोग प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए प्रेरित होंगे।

    हिमाचल में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने 10 गारंटियां दी थी, जिसमें उपरोक्त दो भी थी।फिलहाल, कांग्रेस ने ओपीएस बहाल करने की घोषणा की है, लेकिन सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार एक भी गारंटी अभी तक पूरी नहीं कर पाई है। दूध के दाम और गोबर खरीद भी कांग्रेस के प्रतिज्ञा पत्र में शामिल था।

    वहीं, हिमाचल में सरकार अनाथ बच्चों के लिए घर बनाने के लिए जमीन देगी। साथ ही देख-भाल के लिए आयु को बढ़ाकर 27 वर्ष करने का निर्णय भी किया गया है। अनाथ बच्चों को घर निर्मित करने के लिए चार विस्वा भूमि प्रदान करने का भी निर्णय लिया है। प्रदेश सरकार उनकी उच्च शिक्षा का व्यय भी वहन करेगी। सरकार के यह निर्णय जरूरतमंद और कमजोर लोगों को सहारा प्रदान करने में दूरगामी भूमिका निभाएंगे।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleअजीबोगरीब रीति रिवाज:सास ने दामाद के मुंह में लगाई सिगरेट, ससुर ने जलाई माचिस… फिर दामाद
    Next Article भूपेश बघेल का ED और रमन पर बड़ा हमला:CM मैडम और CM सर कौन है ?..चार साल में ED क्यों पता नहीं कर पायी… पढ़ें पूरी खबर
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    इस फैक्ट्री में ब्लास्ट, पुलिसकर्मियों समेत 35 लोग झुलसे, सड़क पर खड़ी गाड़ियां भी राख हुई…

    February 16, 2026

    प्रेमिका से मिलने गए युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, फिर ऐसे बचाई जान…

    February 16, 2026

    जयमाल के बाद दुल्हन ने ठुकराई शादी, फेरों से पहले इस वजह से लौटी बारात…

    February 16, 2026

    धान किसानों के लिए बड़ी खबर, होली से पहले सरकार इस दिन खाते में पैसा भेजेगी…

    February 16, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • इस फैक्ट्री में ब्लास्ट, पुलिसकर्मियों समेत 35 लोग झुलसे, सड़क पर खड़ी गाड़ियां भी राख हुई…
    • प्रेमिका से मिलने गए युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश, फिर ऐसे बचाई जान…
    • जयमाल के बाद दुल्हन ने ठुकराई शादी, फेरों से पहले इस वजह से लौटी बारात…
    • धान किसानों के लिए बड़ी खबर, होली से पहले सरकार इस दिन खाते में पैसा भेजेगी…
    • राजीव गांधी ऑडिटोरियम टी.पी. नगर कोरबा में 18 फरवरी को होगा श्रमिक सम्मेलन का आयोजन…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?