Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को स्वीकृत की 4-4 लाख की सहायता राशि
    कोरबा

    प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों को स्वीकृत की 4-4 लाख की सहायता राशि

    By Tv 36 HindustanFebruary 23, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    कोरबा /कलेक्टर संजीव झा की पहल पर जिला प्रशासन ने प्राकृतिक आपदा में जान गवाने वाले 5 मृतकों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपए की क्षतिपूर्ति सहायता राशि स्वीकृत की है। क्षतिपूर्ति की राशि पीड़ित परिवार के वारिस-मुखियों के बैंक खाते में ट्रांसफर की कार्रवाई की जा रही है। सहायता राशि मिलने से परिजनों को दुख की घडी में आर्थिक राहत मिलेगी। आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधान के तहत प्रदान की गई है। हरदीबाजार तहसील अंतर्गत ग्राम नुनेरा निवासी श्री इंद्रपाल सिंह की आग में जलने के कारण मृत्यु हो गई थी। इस प्रकरण में मृतक की पत्नी राम कुंवर को 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की स्वीकृति दी गई है। कोरबा तहसील अंतर्गत ग्राम मदनपुर निवासी बिंदो बाई की आग में जलने के कारण मृत्यु हो गई थी।

    इस प्रकरण में मृतिका के पति उजितराम को चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता देने की स्वीकृति दी गई है। कोरबा के अजगरबहार तहसील अंतर्गत ग्राम कुटुरूवा निवासी कुमारी अनामिका बरवा की सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी। इस प्रकरण में मृतिका के पिता अमित बरवा को चार लाख रूपए आर्थिक सहायता देने की स्वीकृति दी गई है। कोरबा के अजगरबहार तहसील अंतर्गत ही ग्राम अरसेना निवासी फागुराम मंझवार की तालाब के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। इस प्रकरण में मृतक की पत्नी बुधनी बाई मंझवार को 04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता देने की स्वीकृति दी गई है। तहसील कोरबा अंतर्गत ग्राम गोढ़ी अंतर्गत अगरसाय की कुंए के पानी में डुबने से मृत्यु हो गई थी।

    इस प्रकरण में मृतक की पत्नी तीजकुंवर को 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता देने की स्वीकृति दी गई है।
    अपर कलेक्टर विजेंद्र पाटले ने बताया कि मृतकों के परिजनों को सहायता राशि स्वीकृत कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही की गयी है। मृतकों के मृत्यु के संबंध में संबंधित तहसीलदारों द्वारा पटवारी प्रतिवेदन,पंचनामा,शव परीक्षण,नजरी नक्शा,अकाल एवं आकस्मिक मृत्यु सूचना पंजी एवं संबंधित थाना का मर्ग प्रतिवेदन एवं शपथ पूर्वक बयान प्रस्तुत किया गया। साथ ही प्राकृतिक आपदा में जनहानि होने पर चार लाख रुपए की दर से सहायता राशि स्वीकृत करने की अनुशंसा की गयी। संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों के प्रतिवेदन पश्चात राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत मृतकों के परिजनों को क्षतिपूर्ति के रूप में 5 प्रकरणों में कुल 20 लाख रुपए की सहयोग राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleएकलव्य विद्यालय कक्षा छठवीं प्रवेश आवेदन 20 मार्च तक आमंत्रित प्रवेश परीक्षा 23 अप्रेल को होगी आयोजित
    Next Article सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यार्थियों के लिए खुशखबरी:व्यापम में 25 हजार से ज्यादा पदों पर निकाली बंपर भर्ती, देखें पूरी डिटेल
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    अब राज्यसभा की 24 सीटों पर 18 जून को होगी वोटिंग, इन हाई प्रोफाइल नेताओं का कार्यकाल हो रहा समाप्त…

    May 22, 2026

    सुशासन तिहार में सीएम विष्णुदेव साय सख्त, खाद वितरण लापरवाही पर दो अधिकारी निलंबित इस विभाग की व्यवस्था पर चेतावनी…

    May 22, 2026

    प्री-मानसून की धमाकेदार एंट्री इन 14 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं…

    May 22, 2026

    ट्रैफिक रूट डायवर्ट से लेकर कचना फ्लाईओवर उद्घाटन तक की पढ़ें ये पांच बड़ी खबरें…

    May 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • अब राज्यसभा की 24 सीटों पर 18 जून को होगी वोटिंग, इन हाई प्रोफाइल नेताओं का कार्यकाल हो रहा समाप्त…
    • सुशासन तिहार में सीएम विष्णुदेव साय सख्त, खाद वितरण लापरवाही पर दो अधिकारी निलंबित इस विभाग की व्यवस्था पर चेतावनी…
    • प्री-मानसून की धमाकेदार एंट्री इन 14 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं…
    • ट्रैफिक रूट डायवर्ट से लेकर कचना फ्लाईओवर उद्घाटन तक की पढ़ें ये पांच बड़ी खबरें…
    • वीकेंड, हड़ताल और बकरीद के चलते 6 दिन प्रभावित रहेगा इस विभाग का कामकाज…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?