Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » वीकेंड, हड़ताल और बकरीद के चलते 6 दिन प्रभावित रहेगा इस विभाग का कामकाज…
    समाचार

    वीकेंड, हड़ताल और बकरीद के चलते 6 दिन प्रभावित रहेगा इस विभाग का कामकाज…

    By Tv36 HindustanMay 22, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:–:देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक (SBI) के करोड़ों ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। 23 मई से 28 मई 2026 के बीच SBI की शाखाओं में लगातार 6 दिनों तक कामकाज प्रभावित हो सकता है। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी जा रही है कि वे अपने बैंक से जुड़े जरूरी काम 22 मई तक ही निपटा लें। बैंकिंग सेवाओं पर असर की मुख्य वजह चौथे शनिवार और रविवार की छुट्टी, कर्मचारियों की प्रस्तावित दो दिवसीय हड़ताल और बकरीद (ईद-उल-अजहा) की छुट्टियां हैं।

    क्यों 6 दिन प्रभावित रह सकता है SBI का कामकाज?
    23 मई से 28 मई के बीच अलग-अलग कारणों से बैंकिंग सेवाएं बाधित हो सकती हैं।

    1. चौथा शनिवार और रविवार
      23 मई को महीने का चौथा शनिवार है, जबकि 24 मई को रविवार पड़ेगा। RBI के नियमों के अनुसार दूसरे और चौथे शनिवार के साथ हर रविवार को बैंक बंद रहते हैं।
    2. SBI कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल
      ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन (AISBISF) ने 25 और 26 मई को देशव्यापी हड़ताल का प्रस्ताव रखा है। इस हड़ताल में क्लर्क और अन्य वर्कमेन स्टाफ शामिल हो सकते हैं, जिससे बैंकिंग सेवाओं पर बड़ा असर पड़ने की संभावना है।
    3. बकरीद की छुट्टी
      27 और 28 मई को देश के विभिन्न राज्यों में बकरीद (ईद-उल-अजहा) के अवसर पर बैंक बंद रह सकते हैं। कई राज्यों में 27 मई को अवकाश रहेगा, जबकि कुछ जगहों पर 28 मई को छुट्टी होगी। जम्मू-कश्मीर में दोनों दिन बैंक बंद रहने की संभावना है।

    किन सेवाओं पर पड़ेगा असर?
    यदि हड़ताल होती है तो SBI की कई जरूरी शाखा सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। इनमें चेक क्लियरिंग, कैश जमा और निकासी, पासबुक अपडेट, डिमांड ड्राफ्ट (DD) सेवाएं, शाखा आधारित ग्राहक सेवाएं शामिल हैं, हालांकि, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM सेवाएं सामान्य रूप से जारी रह सकती हैं।

    SBI कर्मचारी क्यों कर रहे हैं हड़ताल?
    AISBISF ने कर्मचारियों से जुड़ी 16 मांगों को लेकर हड़ताल का ऐलान किया है। यूनियन का कहना है कि कर्मचारियों के अधिकार, बेहतर कार्य व्यवस्था और ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है।

    SBI कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

    स्थाई भर्ती की मांग
    मेसेंजर्स और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नई भर्ती
    पर्याप्त संख्या में आर्म्ड गार्ड्स की नियुक्ति
    सभी शाखाओं में पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध कराना
    कर्मचारियों के अधिकार
    2019 के बाद भर्ती कर्मचारियों को इंटर सर्कल ट्रांसफर (ICT) की सुविधा
    आउटसोर्सिंग पर रोक
    कर्मचारियों के वेतन और सुविधाओं में समानता

    पेंशन और मेडिकल सुविधाएं

    NPS कर्मचारियों को पेंशन फंड मैनेजर चुनने की आजादी
    मेडिकल रिइम्बर्समेंट स्कीम में सुधार
    रिटायर्ड कर्मचारियों को अतिरिक्त लाभ

    प्रशासनिक मांगें

    HRMS तकनीकी समस्याओं का समाधान
    PF ट्रस्ट में कर्मचारी प्रतिनिधि की नियुक्ति
    कर्मचारियों पर क्रॉस-सेलिंग का दबाव खत्म करना

    ग्राहकों के लिए जरूरी सलाह

    यदि आपको बैंक शाखा जाकर कोई जरूरी काम करना है, तो उसे जल्द से जल्द पूरा कर लें। खासतौर पर चेक जमा, नकद लेनदेन, ड्राफ्ट, KYC अपडेट और अन्य शाखा आधारित सेवाओं को लेकर देरी हो सकती है। ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के लिए ग्राहक SBI YONO, इंटरनेट बैंकिंग और ATM सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    Post Views: 490

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article721 साल बाद ऐतिहासिक भोजशाला में शुक्रवार को आज पहली बार गूंजेंगे इस मां के जयकारे…
    Next Article ट्रैफिक रूट डायवर्ट से लेकर कचना फ्लाईओवर उद्घाटन तक की पढ़ें ये पांच बड़ी खबरें…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    आज बुधवार को करें ये अचूक उपाय, गणेश जी की कृपा से दूर होंगी बाधाएं और खुलेगा सफलता का रास्ता…

    June 10, 2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076 का शुभारंभ, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या, 42 विभागों के इतने हजार अधिकारी करेंगे त्वरित समाधान…

    June 10, 2026

    राजधानी में राहत की बौछार, बिहार-बंगाल में भारी बारिश का रेड अलर्ट जानें अपने राज्य का हाल…

    June 10, 2026

    बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर Apple का बड़ा कदम, iPhone में आएंगे ये नए फीचर्स…

    June 10, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • आज बुधवार को करें ये अचूक उपाय, गणेश जी की कृपा से दूर होंगी बाधाएं और खुलेगा सफलता का रास्ता…
    • सीएम हेल्पलाइन 1076 का शुभारंभ, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या, 42 विभागों के इतने हजार अधिकारी करेंगे त्वरित समाधान…
    • राजधानी में राहत की बौछार, बिहार-बंगाल में भारी बारिश का रेड अलर्ट जानें अपने राज्य का हाल…
    • बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर Apple का बड़ा कदम, iPhone में आएंगे ये नए फीचर्स…
    • आज इन राशियों पर रहेगी गणेश जी की कृपा, धन-करियर और व्यापार में मिल सकते हैं शुभ संकेत…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?