Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस बार होली में तो नहीं भद्रा का साया, जानिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
    शीर्ष आलेख

    इस बार होली में तो नहीं भद्रा का साया, जानिए होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    By Tv 36 HindustanFebruary 24, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    होलिका दहन का त्योहार हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा पर मनाया जाता है. होलिका दहन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्र​तीक माना जाता है. इसके अगले दिन प्रतिपदा तिथि पर रंगों और गुलाल से होली खेली जाती है. होलिका दहन पर भद्रा काल जरुर देखा जाता है. शास्त्रों में होलिका दहन को लेकर कहा गया है कि ये पर्व भद्रा रहित पूर्णिमा की रात को मनाना उत्तम रहता है.

    होलिका दहन 2023 में कबफाल्गुन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 6 मार्च 2023 को शाम 4 बजकर 18 मिनट से 7 मार्च 2023 मंगलवार को शाम 6 बजकर 10 मिनट तक रहेगी. उदयातिथि के अनुसार होलिका दहन का त्योहार 7 मार्च को ही मनाया जाएगा. भद्रा रहित, प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा तिथि, होलिका दहन के लिये उत्तम मानी जाती है.होलिका दहन प्रदोष काल में ही किया जाता है ऐसे में फाल्गुन पूर्णिमा पर शाम के समय गोधूलि बेला में अगर भद्रा का प्रभाव हो तो होलिका दहन नहीं करना चाहिए, नहीं तो साधक सहित उसका परिवार संकट में आ जाता है.

    आइए जानते हैं साल 2023 में होलिका दहन कब है, क्या इस साल होलिका दहन पर भद्रा का साया है या नहीं.होली की कथा के अनुसार, भद्रा काल में होलिका दहन को अशुभ माना जाता है. पौराणिक मान्यता के अनुसार भद्रा को अशुभ बताया गया है. इसमें होलिका दहन करने से दोष लगता है. मान्यता है कि भद्रा के स्वामी यमराज होने के कारण इस योग में कोई भी शुभ काम करने की मनाही होती है. वहीं, भद्रा पुंछ में होलिका दहन किया जा सकता है, क्योंकि इस समय भद्रा का प्रभाव काफी कम होता है और व्यक्ति को दोष भी नहीं लगता.होलिका दहन 2023 मुहूर्तपंचांग के अनुसार 7 मार्च को प्रदोष काल में पूर्णिमा तिथि व्याप्त रहेगी और इस दिन भद्रा भी नहीं रहेगा.

    ऐसे में7 मार्च को होलिका दहन किया जाना उत्तम रहेगा. होलिका दहन के लिए 7 मार्च को शाम 06.31 से रात 08.58 मिनट तक शुभ मुहूर्त है. यानी की दहन के लिए 02 घंटे 07 मिनट तक का समय मिलेगा.धार्मिक पुराणों के अनुसार भद्रा भगवान सूर्य देव की पुत्री और राजा शनि की बहन है। शनि की तरह ही भद्रा का स्वभाव भी कड़क बताया गया है। उनके स्वभाव को नियंत्रित करने के लिए ही भगवान ब्रह्मा ने उन्हें काल गणना या पंचांग के एक प्रमुख अंग विष्टि करण में स्थान दिया।

    किसी भी मांगलिक कार्य में भद्रा योग का विशेष ध्यान रखा जाता है, क्योंकि भद्रा काल में मंगल कार्य की शुरुआत या समाप्ति अशुभ मानी जाती है। अत: भद्रा काल की अशुभता को मानकर कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है।हिन्दू पंचांग के 5 प्रमुख अंग होते हैं। ये हैं- तिथि, वार, योग, नक्षत्र और करण। इनमें करण एक महत्वपूर्ण अंग होता है। यह तिथि का आधा भाग होता है। करण की संख्या 11 होती है। ये चर और अचर में बांटे गए हैं। चर या गतिशील करण में बव, बालव, कौलव, तैतिल, गर, वणिज और विष्टि गिने जाते हैं।

    अचर या अचलित करण में शकुनि, चतुष्पद, नाग और किंस्तुघ्न होते हैं। इन 11 करणों में 7वें करण विष्टि का नाम ही भद्रा है। यह सदैव गतिशील होती है।पंचांग शुद्धि में भद्रा का खास महत्व होता है। यूं तो ‘भद्रा’ का शाब्दिक अर्थ है ‘कल्याण करने वाली’ लेकिन इस अर्थ के विपरीत भद्रा या विष्टि करण में शुभ कार्य निषेध बताए गए हैं। भद्रा के प्रमुख दोषों में यह बातें बताई गई है। जब भद्रा मुख में रहती है तो कार्य का नाश होता है, कंठ में रहती है तो धन का नाश करती है।

    हृदय में रहती है तो प्राण का नाश होता है।ज्योतिष विज्ञान के अनुसार अलग-अलग राशियों के अनुसार भद्रा तीनों लोकों में घूमती है। जब यह मृत्युलोक में होती है, तब सभी शुभ कार्यों में बाधक या या उनका नाश करने वाली मानी गई है। जब चंद्रमा कर्क, सिंह, कुंभ व मीन राशि में विचरण करता है और भद्रा विष्टि करण का योग होता है, तब भद्रा पृथ्वीलोक में रहती है। इस समय सभी कार्य शुभ कार्य वर्जित होते हैं।

    भद्रा की स्थिति में कुछ शुभ कार्यों, यात्रा और उत्पादन आदि कार्यों को निषेध माना गया किंतु भद्रा काल में तंत्र कार्य, अदालती और राजनीतिक चुनाव कार्य सुफल देने वाले माने गए हैं। इसके दोष निवारण के लिए भद्रा व्रत का विधान भी धर्मग्रंथों में बताया गया है।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleकांग्रेस का तीन दिवसीय महाधिवेशन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए है काफी अहम
    Next Article छात्रा के साथ उसके इंस्टाग्राम ‘दोस्त’ ने एक साल से अधिक समय तक बार-बार दुष्कर्म किया
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    क्या पत्नी पति को राखी बांध सकती है जानिए शास्त्रों में क्या है मान्यता और पंडित ने बताए उपाय…

    August 23, 2026

    सफेद कीड़ों से रातों रात मिल जाएगा छुटकारा’ पौधों पर छिड़क दो ये चीज, माली ने बताया सस्ता और आसान तरीका…

    August 23, 2026

    केंद्र ने राज्यों से पीएनजी का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने को कहा…

    August 23, 2026

    वन मंत्री केदार कश्यप का काफिला सड़क हादसे का शिकार, 4 पुलिसकर्मी और ड्राइवर गंभीर, मचा हड़कंप…

    August 23, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • क्या पत्नी पति को राखी बांध सकती है जानिए शास्त्रों में क्या है मान्यता और पंडित ने बताए उपाय…
    • सफेद कीड़ों से रातों रात मिल जाएगा छुटकारा’ पौधों पर छिड़क दो ये चीज, माली ने बताया सस्ता और आसान तरीका…
    • केंद्र ने राज्यों से पीएनजी का इस्तेमाल बढ़ाने के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त करने को कहा…
    • वन मंत्री केदार कश्यप का काफिला सड़क हादसे का शिकार, 4 पुलिसकर्मी और ड्राइवर गंभीर, मचा हड़कंप…
    • अगर घूमने का है प्लान तो हो जाएं सावधान फर्जी बुकिंग वेबसाइट और लिंक से हो सकती है ठगी, पर्यटन बोर्ड ने जारी की ये एडवाइजरी…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?