छत्तीसगढ़:– मंत्रिमंडल के वन मंत्री केदार कश्यप का काफिला रविवार को सड़क हादसे का शिकार हो गया। हादसा सिटी कोतवाली कोण्डागांव क्षेत्र के घोड़ागांव के पास NH-30 पर हुआ।
जानकारी के अनुसार सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने पहले मंत्री केदार कश्यप के वाहन को साइड से टक्कर मारी। इसके बाद स्कॉर्पियो काफिले में चल रही फॉलो वाहन से भी जा भिड़ी।
हादसे में फॉलो वाहन में सवार 4 पुलिसकर्मी और ड्राइवर के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने आई है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल कोण्डागांव लाया गया है।
वन मंत्री केदार कश्यप जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ जिला अस्पताल में मौजूद हैं और घायलों के उपचार की जानकारी ले रहे हैं।
