Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » राशनकार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर :ऐसे लोगों को नहीं मिलेगा मुफ्त राशन, देखें पूरी डिटेल
    नवीनतम

    राशनकार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर :ऐसे लोगों को नहीं मिलेगा मुफ्त राशन, देखें पूरी डिटेल

    By Tv 36 HindustanFebruary 24, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने शुक्रवार को सरकार को निर्देश दिया कि जिन अपात्र लोगों को राशन कार्ड मिला है, उनके राशन कार्ड जांच कराकर निरस्त कर दें। विधानसभा में शुक्रवार को प्रश्नकाल के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्य अभय सिंह ने प्रश्‍न किया, लेकिन राज्‍य सरकार के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी के जवाब से उनके संतुष्ट न होने पर अध्यक्ष ने यह व्यवस्था दी।

    सपा सदस्य ने पूछा था कि प्रदेश में नवीन राशन कार्ड जारी करने में खाद्य रसद विभाग के अधिकारियों द्वारा की जा रही देरी क्‍या सरकार के संज्ञान में है। क्या सरकार यह भी बताएगी कि वर्ष 2018 से 22 दिसंबर 2022 तक प्रदेश सहित अयोध्या जिले में राशन कार्ड जारी करने के आवेदन के सापेक्ष वर्तमान में कितने नवीन राशन कार्ड जारी हुए तथा कितने शेष हैं?

    इस पर मुख्‍यमंत्री की ओर से लिखित जवाब आया जिसमें कहा गया कि कि प्रदेश में एक अप्रैल 2018 से दिसम्बर,2022 के मध्य प्राप्त आवेदनों के सापेक्ष कुल 1,33,03,625 राशन कार्ड जारी किये गये हैं। अयोध्या में इस अवधि में प्राप्त आवेदनों के सापेक्ष कुल 1,44,628 राशन कार्ड जारी किये गये हैं तथा वर्तमान में मात्र 658 राशन कार्ड आवेदन शेष हैं। प्रदेश स्तर पर लंबित राशन कार्ड की संख्‍या 13,31,130 है। इसी जवाब में प्रक्रिया भी बताई गयी।

    अभय सिंह ने पूरक प्रश्न करते हुए कहा कि बहुत से अपात्र राशन कार्ड बनवाकर इसका दुरुपयोग कर रहे हैं, जबकि जरूरतमंदों के पास राशन कार्ड नहीं है। उन्होंने पूछा कि क्या सरकार इसकी जांच कराएगी। सदस्य के इस प्रश्न के उत्तर में मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने कहा कि यदि आपकी कहीं शिकायत है तो उसकी जांच करा दी जाएगी। इस पर अभय सिंह ने असंतोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रदेश व्यापी समस्या है। विधानसभा अध्यक्ष ने मंत्री से कहा कि आप सामान्‍य रूप से जांच करा लें और जिन अपात्रों को राशन कार्ड मिला है, उन्हें निरस्त कर दें

    Post Views: 0

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleCWC मेंबर का नहीं होगा चुनाव ,,स्टेयरिंग कमेटी की बैठक में हुआ यह फैसला, लिया गया और भी कई अहम फैसले
    Next Article रीपा गोबर से पेंट नवाचार के नये आयाम ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिल रही मजबूती: संभागायुक्त डॉ. अलंग
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सरस्वती सायकल योजना से सिमगा की 44 बेटियों के सपनों को मिली नई रफ्तार…

    August 22, 2026

    सड़क सुरक्षा जागरूकता के तहत विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता आयोजित…

    August 22, 2026

    iPhone 18 Pro की लॉन्च डेट आई सामने इस दिन को होगा Apple का बड़ा इवेंट…

    August 22, 2026

    33% आरक्षण दे दिया, बैठने को कुर्सी नहीं’ कार्यक्रम में महिला BJP विधायक का फूटा गुस्सा, खुद उठाई कुर्सी और मंच से सुनाई खरी-खरी…

    August 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सरस्वती सायकल योजना से सिमगा की 44 बेटियों के सपनों को मिली नई रफ्तार…
    • सड़क सुरक्षा जागरूकता के तहत विकासखंड स्तरीय क्विज प्रतियोगिता आयोजित…
    • iPhone 18 Pro की लॉन्च डेट आई सामने इस दिन को होगा Apple का बड़ा इवेंट…
    • 33% आरक्षण दे दिया, बैठने को कुर्सी नहीं’ कार्यक्रम में महिला BJP विधायक का फूटा गुस्सा, खुद उठाई कुर्सी और मंच से सुनाई खरी-खरी…
    • प्रदेश में प्रॉपर्टी रजिस्ट्री में महिलाओं को मिल रही भारी छूट, 32 से बढ़कर 41% हुई हिस्सेदारी, ₹77 करोड़ का मिला लाभ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?