Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » इस बॉलीवुड एक्टर ने पीएम मोदी को लेकर किया बड़ा ऐलान, कहा-हर राज्य में बनेगा पीएम मोदी का मंदिर…
    समाचार

    इस बॉलीवुड एक्टर ने पीएम मोदी को लेकर किया बड़ा ऐलान, कहा-हर राज्य में बनेगा पीएम मोदी का मंदिर…

    By Tv 36 HindustanFebruary 25, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता देश ही नहीं दुनिया भर में तेजी से बढ़ रही है। हाल ही में एक सर्वे में इस बात का खुलासा हुआ था कि पीएम मोदी दुनिया के सबसे पॉपुलर लीडर के तौर पर बनकर उभरे थे। इस सर्वे में उन्होंने जो बाइडन और ऋषि सुनक को भी पीछे छोड़ दिया था। इसी बीच एक बॉलीवुड एक्टर ने पीएम मोदी को लेकर बड़ा ऐलान किया है।

    दरअसल बेगूसराय निवासी बॉलीवुड अभिनेता फूल सिंह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर हर राज्य में बनवाने का ऐलान किया है। इस बात का ऐलान उन्होंने पटना एयरपोर्ट पर फ्लाइट से उतरने के बाद ही कर दी। उन्होंने कहा कि अभिनेता फूल सिंह इसकी शुरुआत पहले मुंबई से करेंगे और उसके बाद बिहार समेत अन्य राज्यों में भी वे पीएम मोदी का मंदिर बनवाएंगे। बता दें कि महाराष्ट्र में बिहार प्रकोष्ठ के बीजेपी अध्यक्ष हैं और गृह मंत्री अमित शाह की रैली में शामिल होने पहुंचे हैं।

    फूल सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी सिर्फ इंसान नहीं हैं; बल्कि एक सोच का नाम हैं। उनमें एक खास शक्ति है जिसके दम पर काशी विश्वनाथ से लेकर देश के मंदिरों की सूरत बदली है। फूल सिंह ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंदिर बनवा रहा हूं, जहां बरसों बरसों तक उनको लोग जान सकेंगे और उनकी पूजा कर सकेंगे। फूल सिंह ने बताया कि बिहार की उनकी जन्मभूमि है और महाराष्ट्र उनकी कर्मभूमि है, इसीलिए दोनों जगह पहले मंदिर बनवाऊंगा

    फूल सिंह ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार के लोगों को सब जगह गालियां सुनने को मिलती हैं, हम भी गाली सुने हैं। उन्होंने कहा कि तमाम राज्यों के मुख्यमंत्री जहां विकास की बातें करते हैं, उद्योग लगाने की बातें करते हैं, लेकिन हमारे मुख्यमंत्री जातिगत गणना करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत मामले पर जिन्होंने राजनीति की है उसका अंजाम काफी बुरा हुआ। आज स्थिति यह है कि उनकी सरकार चली गई।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news india said - PM Modi's temple will be built in every state... This Bollywood actor made a big announcement about PM Modi
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपेपर लीक का अड्डा बना राजस्थान ,अब सूबे में REET-मेंस का पेपर हुआ लीक…
    Next Article अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राजधानी में होंगे कई कार्यक्रम…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    SC की ऐतिहासिक टिप्पणी “महिलाएं सिर्फ होममेकर नहीं बल्कि नेशन बिल्डर” शादी पर कही ये बड़ी बात…

    June 11, 2026

    मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के लिए प्रवेश परीक्षा इतने जुलाई को…

    June 11, 2026

    पीएम धन-धान्य कृषि योजना में ये जिला मॉडल बना राष्ट्रीय पहचान का केंद्र…

    June 11, 2026

    प्रदेश में मॉनसून की दस्तक मौसम विभाग ने जारी की बारिश और अंधड़ की चेतावनी…

    June 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • SC की ऐतिहासिक टिप्पणी “महिलाएं सिर्फ होममेकर नहीं बल्कि नेशन बिल्डर” शादी पर कही ये बड़ी बात…
    • मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के लिए प्रवेश परीक्षा इतने जुलाई को…
    • पीएम धन-धान्य कृषि योजना में ये जिला मॉडल बना राष्ट्रीय पहचान का केंद्र…
    • प्रदेश में मॉनसून की दस्तक मौसम विभाग ने जारी की बारिश और अंधड़ की चेतावनी…
    • रेत निकालने पर प्रतिबंध किया सुनिश्चित, रेत घाट पहुंच दी हिदायत खनिज उड़नदस्ता दल का औचक निरीक्षण- 1 चौन माउंटेन व इतने ट्रेक्टर किए जब्त…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?