Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » 38 वनडे और 56 टी20 खेलने वाले UAE क्रिकेटर पर लगा 15 महीने का बैन, डोप टेस्ट में फेल होने के बाद ICC का बड़ा एक्शन…
    खेल

    38 वनडे और 56 टी20 खेलने वाले UAE क्रिकेटर पर लगा 15 महीने का बैन, डोप टेस्ट में फेल होने के बाद ICC का बड़ा एक्शन…

    By Tv36 HindustanAugust 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के स्टार बल्लेबाज आसिफ खान पर इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 15 महीने का प्रतिबंध लगा दिया है। डोपिंग रोधी नियमों के उल्लंघन का दोष स्वीकार करने के बाद आसिफ को सभी क्रिकेट गतिविधियों से अयोग्य घोषित किया गया है। ICC ने गुरुवार को इसकी आधिकारिक जानकारी दी।
    36 वर्षीय आसिफ खान का 8 सितंबर 2025 को आउट-ऑफ-कॉम्पिटिशन डोप टेस्ट किया गया था। उनके यूरिन सैंपल में मेस्ट्रोलोन (Mesterolone) के मेटाबोलाइट की मौजूदगी पाई गई थी। इसके बाद उन पर ICC एंटी-डोपिंग कोड के आर्टिकल 2.1 के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ
    15 महीने की सजा स्वीकार की
    ICC के मुताबिक आसिफ खान ने एंटी-डोपिंग नियमों के उल्लंघन को स्वीकार कर लिया है। वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी (WADA) और ICC के साथ हुए केस रेजोल्यूशन एग्रीमेंट के तहत उन्होंने 15 महीने की अयोग्यता स्वीकार की है।

    ICC एंटी-डोपिंग कोड के आर्टिकल 2.1 के तहत किसी खिलाड़ी के ब्लड या यूरिन सैंपल में प्रतिबंधित पदार्थ पाया जाना एंटी-डोपिंग नियमों का उल्लंघन माना जाता है।
    पुराने रिकॉर्ड भी किए गए रद्द
    ICC ने बताया कि आसिफ खान के 8 सितंबर 2025 से लेकर 29 दिसंबर 2025 को लगाए गए प्रोविजनल सस्पेंशन तक के व्यक्तिगत परिणामों को अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

    इस अवधि के दौरान उनके प्रदर्शन से जुड़े मेडल, पॉइंट्स और पुरस्कार राशि भी वापस लिए जाएंगे। केस रेजोल्यूशन एग्रीमेंट के तहत आसिफ खान को इस फैसले के खिलाफ अपील करने का अधिकार भी नहीं होगा।

    क्या है मेस्ट्रोलोन?
    मेस्ट्रोलोन एक सिंथेटिक एनाबॉलिक-एंड्रोजेनिक स्टेरॉयड (AAS) है। इसे WADA की प्रतिबंधित पदार्थों की सूची में शामिल किया गया है और यह प्रतियोगिता के दौरान तथा प्रतियोगिता से बाहर दोनों ही परिस्थितियों में प्रतिबंधित है।

    आसिफ खान को 8 अक्टूबर से UAE की आधिकारिक सुविधा में ट्रेनिंग करने की अनुमति होगी, लेकिन वह 8 दिसंबर तक प्रतिस्पर्धी मैचों में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

    कैसा रहा आसिफ खान का क्रिकेट करियर?
    आसिफ खान ने 2007 से 2014 तक पाकिस्तान में घरेलू क्रिकेट खेला। इसके बाद 2017 में वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में UAE का प्रतिनिधित्व करने के लिए वहां चले गए।

    उन्होंने 2022 में UAE के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया। इसके बाद से आसिफ ने 38 वनडे और 56 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं।

    वनडे क्रिकेट में उनके नाम 1270 रन, जबकि टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 1302 रन बनाए हैं। आसिफ को UAE के प्रमुख बल्लेबाजों में गिना जाता है और उनका प्रतिबंध टीम के लिए भी बड़ा झटका माना जा रहा है।

    आसिफ खान पर ICC का एक्शन क्यों?
    डोप टेस्ट में मेस्ट्रोलोन के मेटाबोलाइट की पुष्टि
    ICC एंटी-डोपिंग कोड के आर्टिकल 2.1 का उल्लंघन
    आसिफ खान ने नियमों का उल्लंघन स्वीकार किया
    15 महीने की अयोग्यता
    पुराने व्यक्तिगत परिणाम भी रद्द
    फैसले के खिलाफ अपील का अधिकार नहीं

    Views: 1,630
    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleबहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ सीएम साय…
    Next Article PM पद के लिए मोदी अब भी जनता की पहली पसंद, राहुल दूसरे नंबर पर; तीसरा नाम ये है चौंकाने वाला…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    प्रदेश में यहां अनोखा दशहरा रावण दहन नहीं, किया जाता है वध, नाभि से निकले ‘अमृत’ का तिलक लगाते हैं ग्रामीण…

    October 18, 2026

    राहजनी मोबाइल नगदी झपटकर फरार दो आरोपी मोटरसाइकिल सहित धर दबोचे

    October 18, 2026

    दशहरे पर शमी का पौधा, नई झाड़ू या वाहन जानिए किन चीजों की खरीदारी मानी जाती है शुभ…

    October 18, 2026

    इंटरनेट बच्चों का भी मौलिक अधिकार, उम्र के आधार पर पूरी पाबंदी से सुप्रीम कोर्ट का इनकार…

    October 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में यहां अनोखा दशहरा रावण दहन नहीं, किया जाता है वध, नाभि से निकले ‘अमृत’ का तिलक लगाते हैं ग्रामीण…
    • राहजनी मोबाइल नगदी झपटकर फरार दो आरोपी मोटरसाइकिल सहित धर दबोचे
    • दशहरे पर शमी का पौधा, नई झाड़ू या वाहन जानिए किन चीजों की खरीदारी मानी जाती है शुभ…
    • इंटरनेट बच्चों का भी मौलिक अधिकार, उम्र के आधार पर पूरी पाबंदी से सुप्रीम कोर्ट का इनकार…
    • कोरबा को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाना हम सभी का लक्ष्य:मंत्री श्री देवांगन
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?