कोरबा/ट्रेलर क्रमांक CG 12 BN 4977 से गेवर्रा से रायगढ़ जाने के लिए निकला था। दोपहर लगभग 2 बजे कमरीचोली मेन रोड के आगे वाहन रोककर नीचे उतरा इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति उसके पास पहुंचे स्वयं को माइनिंग में काम करने वाला बताया।
मोबाइल एवं नगदी झपटकर हुए फरार बातचीत के दौरान दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम केसरी नन्दन वैष्णव एवं ललित कुमार चौहान बताया। दोनों अचानक प्रार्थी की ओर बढ़े झपट्टा मारकर उसका OPPO कंपनी का मोबाइल फोन एवं ₹500 नगद लेकर मोटरसाइकिल से फरार हो गए। प्रार्थी घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल का नंबर CG 12 BS 0751 बताया गया।
पुलिस सूचना तंत्र सक्रिय कर आरोपियों को पकड़ा प्रकरण में थाना उरगा पुलिस अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। घटना स्थल का निरीक्षण कर गवाहों के कथन लिए गए तथा आरोपियों की पतासाजी हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किया सूचना प्राप्त हुई कि उरगा चौक में दो व्यक्ति मोबाइल बेचने ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा गवाहों के साथ मौके पर घेराबंदी कर केसरी नन्दन वैष्णव एवं ललित कुमार चौहान को पकड़ा।
पुलिस पूछताछ पर दोनों आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। मेमोरेण्डम कथन के आधार पर केसरी नन्दन वैष्णव से मोबाइल फोन तथा ललित कुमार चौहान से घटना में प्रयुक्त काले रंग की HF Deluxe मोटरसाइकिल क्रमांक CG 12 BS 0751 एवं ₹500 नगद बरामद किया गया।
प्रकरण में पर्याप्त अपराध-साक्ष्य पाए जाने पर आरोपी केसरी नन्दन वैष्णव, पिता स्व. राम नेगी वैष्णव, निवासी पाण्डेय चाल, उरगा चौक एवं ललित कुमार चौहान, पिता संतोष चौहान, निवासी कटबितला, थाना उरगा, जिला कोरबा को विधिवत गिरफ्तार कर दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।
Views: 0