जलपाईगुड़ी: पश्चिम बंगाल में तीन दिन पहले लापता हुए तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय नेता का शव जलपाईगुड़ी जिले में रविवार को एक कुएं से मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस के नेता एवं पंचायत सदस्य जगतपाल बरैक का शव मटेली थाना क्षेत्र के नागेश्वरी चाय बागान के एक कुएं में मिला। उन्होंने बताया कि वह इलाके में एक शादी में शामिल होने के बाद बृहस्पतिवार से लापता थे।