Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आज से शुरू हो रहा होलाष्टक, इन दिनों में कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता
    शीर्ष आलेख

    आज से शुरू हो रहा होलाष्टक, इन दिनों में कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता

    By Tv 36 HindustanFebruary 27, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    उज्जैन. होलाष्टक होली से 8 दिन पहले शुरू होता है। इन 8 दिनों में कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित माना जाता है। इस बार होलाष्टक 27 फरवरी, सोमवार से शुरू होकर 8 मार्च तक रहेगा, यानी 9 दिनों तक। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि 28 फरवरी और 1 मार्च को नवमी तिथि रहेगी। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा से जानिए होलाष्टक से जुड़ी मान्यताएं और इस दौरान कौन-से काम करें-कौन से नहीं…ग्रहों देते हैं अशुभ फलज्योतिषाचार्य पं. शर्मा के अनुसार, होलाष्टक से जुड़ी ज्योतिषी और धार्मिक मान्यता भिन्न है। ज्योतिषिय मान्यता के अनुसार, होलाष्टक के 8 दिनों में ग्रह क्रूर अवस्था में होते हैं, जिसके चलते इन 8 दिनों में शुभ कार्यों के लिए मुहूर्त नहीं रहते हैं।

    अगर कोई व्यक्ति इन दिनों में कोई शुभ कार्य कर भी लेता है, तो उसे उसका फल नहीं मिल पाता और उस काम में सफलता मिलने में भी संदेह बना रहता है।भक्त प्रह्लाद से जुड़ी है ये मान्यताभक्त प्रह्लाद से भी होलाष्टक की मान्यता जुड़ी हुई है। उसके अनुसार, इन 8 दिनों में हिरण्यकश्यपु ने अपने पुत्र प्रह्लाद को तरह-तरह की यातनाएं देकर वध करने का प्रयास किया था। लेकिन हर बार भगवान विष्णु की कृपा से प्रहलाद बच जाता था। तब हिरण्यकश्यपु ने अपनी बहन होलिका के साथ मिलकर प्रहलाद को मारने की योजना बनाई। होलिका को आग में न जलने का वरदान प्राप्त था ये सोचकर होलिका प्रहलाद को लेकर आग में बैठ गई। लेकिन प्रहलाद बच गया और होलिका जल गई।

    चूंकि होली से पहले 8 दिनों तक भक्त प्रहलाद को यातनाएं दी गई थीं, इस कारण इन दिनों को शुभ नहीं माना जाता।ये काम कर सकते हैं होलाष्टक के दौरान1. होलाष्टक के दौरान अपने ईष्टदेव की पूजा और मंत्र जाप करना चाहिए। इससे मन शांत रहता है और हर तरह की परेशानी से बचा जा सकता है।2. होलाष्टक के दौरान भगवान विष्णु की पूजा करना शुभ रहता है क्योंकि उनकी कृपा से ही भक्त प्रह्लाद के प्राण बच सके थे।3. होलाष्टक के 8 दिनों में रोज शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, तुलसी के पास दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

    4. होलाष्टक में दान करने का भी विशेष महत्व है। इन 8 दिनों में जरूरतमंदों को भोजन, अनाज, पैसा आदि चीजों का दान करना चाहिए।5. 8 दिनों तक रोज गाय को चारा खिलाएं या किसी गोशाला में गाय के भोजन के लिए पैसों का दान करें।6. होलाष्टक के दौरान किसी दिन योग्य ब्राह्मण को घर बुलाकर भोजन करवाएं और अपनी इच्छा अनुसार दान-दक्षिणा देकर विदा करें।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article31 मार्च तक कर ले यह जरूरी काम ,नहीं तो भरना पड़ सकता है जुर्माना
    Next Article कोरोना को लेकर अमेरिका के ऊर्जा विभाग ने किया नया खुलासा
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस जिले को दी ऐतिहासिक सिंचाई सौगात…

    December 24, 2025

    इस बल्लेबाज ने 33 गेंदों में शतक जड़कर मचाया तहलका, तोड़ दिया वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड…

    December 24, 2025

    उच्च शिक्षा विभाग में जेम पोर्टल के जरिए एक करोड़ का खेल, पीएम-उषा मद में धांधली…

    December 24, 2025

    ट्रंप की आर्थिक नीतियों का असर अमेरिकी GDP ने 2 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, यहां की Economy पर दुनिया की नजर…

    December 24, 2025

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    Ads
    Ads
    ADS
    Ads
    ADS
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस जिले को दी ऐतिहासिक सिंचाई सौगात…
    • इस बल्लेबाज ने 33 गेंदों में शतक जड़कर मचाया तहलका, तोड़ दिया वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड…
    • उच्च शिक्षा विभाग में जेम पोर्टल के जरिए एक करोड़ का खेल, पीएम-उषा मद में धांधली…
    • ट्रंप की आर्थिक नीतियों का असर अमेरिकी GDP ने 2 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, यहां की Economy पर दुनिया की नजर…
    • खरीदारी की आदत या रिकॉर्ड तोड़ प्लानिंग एक यूजर ने सालभर में सिर्फ कंडोम पर खर्च कर दिए इतने लाख रुपये…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2025 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?