Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » नींद की गोली देकर पत्नी ने की पति की हत्या
    शीर्ष आलेख

    नींद की गोली देकर पत्नी ने की पति की हत्या

    By Tv 36 HindustanMarch 3, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश। सिंगरौली में कुछ दिन पूर्व हुई हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है. कोतवाली थाना प्रभारी अरुण पांडे ने बताया कि बदरघटा गांव निवासी बीरेंद्र गुर्जर की लाश 21 फरवरी उसी के घर के पास पड़ी मिली थी. मृतक के गले और प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट के निशान थे. इस घटना के संबंध में मृतक की पत्नी कंचन गुर्जर ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था. तभी से पुलिस हत्या का खुलासा करने में जुटी हुई थी.

    पुलिस को मृतक के कई नजदीकी रिश्तेदारों पर शक हुआ और उनसे पूछताछ की गई. जांच के दौरान मृतक की पत्नी पर भी पुलिस को शक गया और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. शुरुआत में तो कंचन गुमराह करती रही और पति की हत्या में शामिल होने से इनकार भी करती रही. लेकिन पुलिस ने जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारा राज उगल कर रख दिया. कंचन ने पुलिस को बताया कि उसका पति नशे का आदी था और उसे काफी प्रताड़ित करता था. जिससे वह काफी परेशान हो गई थी फिर उसने पति की हत्या की साजिश रची. 21 फरवरी की रात उसने खाने में 20 नींद की गोलियां डाली दी और पति गहरी नींद में सो गया.

    इसके बाद उसने कुल्हाड़ी से पति के गले पर कई वार किए और प्राइवेट पार्ट काटकर उसे हमेशा के लिए मौत नींद सुला दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद कंचन ने शव को कपड़ों में लपेटकर सड़क किनारे फेंक दिया. फिर उसके कपड़ों और चप्पल को जला दिया. पुलिस ने बताया कि मृत बीरेंद्र गुर्जर की कंचन पांचवीं पत्नी थी. उसके चार पत्नियां उससे प्रताड़ित होकर उसे छोड़कर चली गई थी. लेकिन पांचवी पत्नी कंचन ने उससे तंग आकर मौत के घाट उतार दिया. इस मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा ने बताया कि मृतक अपनी पांचवी पत्नी से आए दिन मारपीट करता था.

    साथ ही पत्नी के चरित्र पर शक भी करता था. मृतक की पत्नी कंचन बजार से नींद की गोलियां खरीदकर लाई और सब्जी में मिलाकर उसे खिला दिया. जब पति गहरी नींद में सो गया तो कुल्हाड़ी से गला और प्राइवेट पार्ट काटकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद शव को साइकिल में बांधकर जंगल में सड़क किनारे फेंक दिया. जंगल में कुल्हाड़ी और कपड़ों को फेंक कर घर आ गई. इसके बाद से पुलिस को लगातार गुमराह कर रही.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleइस पौधे से दूर होगी परेशानियां,आएगी आर्थिक समृद्धि
    Next Article नस दबने से परेशान हैं तो अपनाएं ये घरेलू उपाय
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    Twitter की फिर हुई वापसी Elon Musk के X को टक्कर देने आया नया प्लेटफॉर्म, जानें क्या है ये…

    August 27, 2026

    PM पद के लिए मोदी अब भी जनता की पहली पसंद, राहुल दूसरे नंबर पर; तीसरा नाम ये है चौंकाने वाला…

    August 27, 2026

    38 वनडे और 56 टी20 खेलने वाले UAE क्रिकेटर पर लगा 15 महीने का बैन, डोप टेस्ट में फेल होने के बाद ICC का बड़ा एक्शन…

    August 27, 2026

    बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ सीएम साय…

    August 27, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • Twitter की फिर हुई वापसी Elon Musk के X को टक्कर देने आया नया प्लेटफॉर्म, जानें क्या है ये…
    • PM पद के लिए मोदी अब भी जनता की पहली पसंद, राहुल दूसरे नंबर पर; तीसरा नाम ये है चौंकाने वाला…
    • 38 वनडे और 56 टी20 खेलने वाले UAE क्रिकेटर पर लगा 15 महीने का बैन, डोप टेस्ट में फेल होने के बाद ICC का बड़ा एक्शन…
    • बहनों का सम्मान, सशक्तिकरण और खुशहाली से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़ सीएम साय…
    • मुख्यमंत्री साय ने ‘जशपुर एक्सप्रेस’ योजना का किया शुभारंभ…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?