Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » आलिया भट्ट के नाम एक और उपाधि,प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय महिलाओं की सूची में शामिल हुआ नाम…
    समाचार

    आलिया भट्ट के नाम एक और उपाधि,प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय महिलाओं की सूची में शामिल हुआ नाम…

    By Tv 36 HindustanMarch 7, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मुंबई: आलिया भट्ट इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में आलिया के अभिनय का डंका बजता है। यही वजह है कि उनके लाखों-करोड़ों फैंस उनकी एक झलक पाने को बेकरार रहते हैं, आलिया के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है।हाल ही में आलिया भट्ट ने वैरायटी में अपनी जगह बनाई है। आलिया भट्ट साल 2023 की वैराइटी की सबसे प्रभावशाली अंतर्राष्ट्रीय महिलाओं की सूची में शामिल हो गई हैं।

    आलिया भट्ट की ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’, ‘RRR’ और ‘ब्रह्मास्त्र’ को बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता मिली थी। अब 2023 की प्रभावशाली अंतरराष्ट्रीय महिलाओं की सूची में आलिया का नाम आने के बाद उनकी और उनके फैंस की खुशी दोगुनी हो गई है। बता दें कि इस सूची में ऐसी कई हस्तियों के नाम शामिल हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोगों के मनोरंजन में अपना योगदान दिया है।

    आलिया भट्ट को यह सम्मान फिल्म आरआरआर, ब्रह्मास्त्र और गंगूबाई काठियावाड़ी में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए दिया गया है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से दी। आलिया के अलावा इस लिस्ट में एचबीओ हिट हाउस ऑफ द ड्रैगन की एक्ट्रेसेस हैं- मिल्ली एल्कॉक, एमिली केरी, ओलिविया कुक, एम्मा डी’आर्सी, सोनोया मिजुनो। लिस्ट में स्पेनिश सिंगर रोजालिया का भी नाम है।

    इस दौरान आलिया भट्ट ने ब्रह्मास्त्र के बारे में कहा, हमेशा एक ऐसी फिल्म होती है जो भाषा से आगे बढ़कर लोगों के दिलों में छाप छोड़ देती है’। अभिनेत्री करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर भी काफी उत्साहित थीं। इस बारे में उन्होंने कहा, आखिरकार बर्फ में साड़ी पहन रही थी और यह हर एक सपने के सच होने जैसा था।

    आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की बात करें तो इस फिल्म में धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन मुख्य भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा वह प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ के साथ जी ले जरा में भी नजर आएंगी। इन दोनों फिल्मों के अलावा वह अपना हॉलीवुड डेब्यू हार्ट ऑफ स्टोन के जरिए करेंगी।

    Post Views: 0

    Another title for Alia Bhatt Hindi khabar Hindi news india name included in the list of influential international women...
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleबीएसएफ को तस्करी रोकने में मिली बड़ी कामयाबी, तालाब से 40 सोने के बिस्कुट बरामद किए
    Next Article होली के दिन बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें,कलेक्टर ने जारी किया आदेश…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 2 दिन के लिए ये 6 पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल…

    January 17, 2026

    OPS कर्मियों के लिए बना पेंशन निधि नियम 2026, प्रदेश सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी…

    January 17, 2026

    प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 फरवरी को, अभ्यर्थियों के लिए निर्देश जारी…

    January 17, 2026

    मुख्यमंत्री साय से रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सौजन्य मुलाकात…

    January 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    ADS
    Ads
    ADS
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, 2 दिन के लिए ये 6 पैसेंजर ट्रेनें कैंसिल…
    • OPS कर्मियों के लिए बना पेंशन निधि नियम 2026, प्रदेश सरकार ने शुरू की बड़ी तैयारी…
    • प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 1 फरवरी को, अभ्यर्थियों के लिए निर्देश जारी…
    • मुख्यमंत्री साय से रायपुर प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की सौजन्य मुलाकात…
    • पूर्व राज्यपाल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?