पाकिस्तान में होली मनाने पर हिंदू छात्रों पर हमला हुआ है। लाहौर की पंजाब यूनिवर्सिटी में हिंदू छात्रों पर अटैक हुआ है। खबर है कि पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ कॉलेज में करीब 30 हिंदू छात्र होली मना रहे थे। इसी दौरान कट्टरपंथी मुस्लिमों ने उन पर हमला कर दिया और बेरहमी से पिटाई कर दी। इतना ही नहीं, होली मना रहे छात्रों को कैंपस के बाहर फेंकवा दिया गया।
कट्टरपंथियों के हमले में 15 से ज्यादा हिंदू छात्र घायल हो गए हैं। हिंदू छात्रों का कहना है कि होली मनाने के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन से इजाजत ले रखी थी। इसके बावजूद उन पर हमला किया गया। घायल हिंदू छात्र अपनी शिकायत लेकर लाहौर पुलिस के पास भी गए, फिर भी कट्टरपंथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।