Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » सिगरेट के अलावा इन सब्जियों में भी पाया जाता है निकोटिन, क्या इन्हें खाना सुरक्षित है जाने यहां से…
    समाचार

    सिगरेट के अलावा इन सब्जियों में भी पाया जाता है निकोटिन, क्या इन्हें खाना सुरक्षित है जाने यहां से…

    By Tv36 HindustanJune 7, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली:– किसी भी तंबाकू प्रोडक्ट का सेवन करना सेहत के लिए खतरनाक होता है। तंबाकू एक ऐसा नशा होता है, जिसके लत को छुड़ाना बेहद मुश्किल है। तंबाकू से निकलने वाले धुएं में 7000 केमिकल पाए जाते हैं, जिनमें लगभग 250 केमिकल बेहद खतरनाक माने गए हैं और उनमें लगभग 70 केमिकल ऐसे भी हैं, जो कैंसर का कारण बन सकते हैं।

    तंबाकू में पाया जाने वाला निकोटिन दुनिया के सबसे नशीले पदार्थों में से एक है। अब सवाल आता है कि क्या निकोटिन सिर्फ तंबाकू में ही पाया जाता है। द न्यू इंगलैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन (NEJM) की रिपोर्ट की मानें , तो कई सब्जियां भी हैं, जिनमें निकोटिन की मात्रा होती है।

    कौन सी है निकोटिन युक्त सब्जियां
    बैंगन
    आमतौर सभी घरों में बैंगन की सब्जी बनाई और खाई जाती है। बैंगन में भी प्राकृतिक रूप से निकोटिन पाया जाता है और शोधकर्ताओं के मुताबिक बैंगन में निकोटिन की मात्रा 100 ng/g होती है। यानी बैंगन में प्रति ग्राम में लगभग 100 नैनोग्राम निकोटिन हो सकता है।

    टमाटर
    टमाटर में भी प्राकृतिक रूप से निकोटिन पाया जाता है। रिसर्च के अनुसार कच्चे यानी हरे टमाटर में प्रति ग्राम 42.8 नैनोग्राम निकोटिन पाया जाता है और वहीं पके हुए टमाटर के प्यूरी में प्रतिग्राम में 52 नैनोग्राम निकोटिन पाया जाता है। वहीं एक रिसर्च में यह भी पाया गया है कि प्रतिग्राम टमाटर में 10 नैनोग्राम निकोटिन प्राकृतिक रूप से पाया जाता है।
    फूलगोभी
    रिसर्च की मानें तो फूलगोभी में भी निकोटिन होता है और लगभग प्रतिग्राम फूलगोभी में 16.8 नैनोग्राम निकोटिन पाया जाता है। वहीं एक अन्य स्टडी में यह भी पाया गया कि प्रतिग्राम फूलगोभी में लगभग 3.8 नैनोग्राम निकोटिन पाया जाता है।

    आलू
    हर सब्जी में डाले जाने वाले आलू में भी निकोटिन पाया जाता है। दुनियाभर में आलू ऐसी सब्जी है, जिसे सबसे अधिक खाया जाता है। प्रतिग्राम आलू में लगभग 7.1 नैनोग्राम निकोटिन पाया जाता है। वहीं सिर्फ आलू के गूदे में प्रतिग्राम में 15.3 नैनोग्राम निकोटिन प्राकृतिक रूप से पाया जाता है।
    रिपोर्ट के पढ़ने के बाद सवाल यह उठता है कि क्या इन सब्जियों का सेवन सुरक्षित है? क्या इन्हें खाना चाहिए या छोड़ देना चाहिए? तो जवाब है- बिल्कुल नहीं। दरअसल इन सब्जियों में निकोटिन की जो मात्रा पाई जाती है वह बहुत कम है। अगर आप इसे एक सिगरेट से तुलना करें तो एक सिगरेट में 10,000,000 से 12,000,000 नैनोग्राम निकोटिन होता है यानी 1 करोड़ से लेकर 1 करोड़ 20 लाख नैनोग्राम। इसलिए अगर सिगरेट के साथ इन सब्जियों की तुलना की जाए तो यह इनमें मौजूद निकोटिन का बहुत कम हिस्सा होता है।

    Post Views: 195

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Raipur Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमोदी सरकार में 1 लाख सरकारी स्कूल बंद, प्राइवेट स्कूलों की संख्या 14% बढ़ी इस राज्य में ज्यादा असर…
    Next Article अगर आपके भी रिश्तों में बढ़ गई है कड़वाहट या मनमुटाव की समस्या, तो ये रत्न बढ़ाएंगे आपस में प्यार और विश्वास…
    Tv36 Hindustan

    Related Posts

    भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता…

    June 7, 2026

    अगर आपके भी रिश्तों में बढ़ गई है कड़वाहट या मनमुटाव की समस्या, तो ये रत्न बढ़ाएंगे आपस में प्यार और विश्वास…

    June 7, 2026

    मोदी सरकार में 1 लाख सरकारी स्कूल बंद, प्राइवेट स्कूलों की संख्या 14% बढ़ी इस राज्य में ज्यादा असर…

    June 7, 2026

    चंद्रनाहू कुर्मी-क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने बच्चों को कराया…

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • भारत की बेटियों ने जीती चैंपियनशिप, सीएम डॉ. यादव बोले- नया अध्याय लिखेगी यह सफलता…
    • अगर आपके भी रिश्तों में बढ़ गई है कड़वाहट या मनमुटाव की समस्या, तो ये रत्न बढ़ाएंगे आपस में प्यार और विश्वास…
    • सिगरेट के अलावा इन सब्जियों में भी पाया जाता है निकोटिन, क्या इन्हें खाना सुरक्षित है जाने यहां से…
    • मोदी सरकार में 1 लाख सरकारी स्कूल बंद, प्राइवेट स्कूलों की संख्या 14% बढ़ी इस राज्य में ज्यादा असर…
    • चंद्रनाहू कुर्मी-क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने बच्चों को कराया…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?