*रायपुर:-* बजट में खुद के नियमित होने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब आंदोलित कर्मचारियों को विपक्षी दल भाजपा का भी साथ मिल गया हैं। भाजपा राज्य सरकार पर कर्मचारियों का नियमितीकरण नहीं करने, वादाखिलाफी का आरोप लगा रही हैं। खुद सैकड़ो की संख्या में कर्मचारी अपने इस मांग को लेकर आंदोलन पर बैठे हैं।वही अब कांग्रेस की तरफ से ऐसे कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है।
अनियमित कर्मचारियों के प्रदर्शन को लेकर सुशील आनंद शुक्ला ने कहा है की मुख्यमंत्री प्रदेश के हर वर्ग को लाभ पहुंचाने का काम कर रहे हैं। उन्होने दावा किया की बजट में बहुत से कर्मचारियों को राहत मिली है, शेष अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण की व्यवस्था भी जल्द की जाएगी।पीसीसी संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद ने कहा की जैसे ही सारे विभागो की जानकारी आएगी, फैसला लिया जाएगा।