Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » बिग न्यूज :पांच रेंज में खुलेंगे साइबर थाने…पीड़ितों को लौटाये 32 करोड़, ई-श्रेणी पंजीयन योजना के तहत 337 करोड़ के कार्य आबंटित और भी बहुत कुछ, पढ़ें पूरी खबर
    छत्तीसगढ

    बिग न्यूज :पांच रेंज में खुलेंगे साइबर थाने…पीड़ितों को लौटाये 32 करोड़, ई-श्रेणी पंजीयन योजना के तहत 337 करोड़ के कार्य आबंटित और भी बहुत कुछ, पढ़ें पूरी खबर

    By Tv 36 HindustanMarch 15, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर, । लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास, धर्मस्व और पर्यटन मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू के विभागों के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए सदन में प्रस्तुत लगभग 12,915 करोड़ रूपए की अनुदान मांगे सर्वसम्मति से पारित कर दी गई है। अनुदान मांगों पर विधानसभा के 15 सदस्यों ने चर्चा में भाग लिया। पारित अनुदान मांगों में लोक निर्माण कार्य विभाग अंतर्गत सड़के और पुल के लिए 3,584 करोड़ 9 लाख 4 हजार रूपए, भवन हेतु 1,549 करोड़ 93 लाख 50 हजार रूपए, विदेशों से सहायता प्राप्त परियोजनाओं के लिए 836 करोड़ 75 लाख 88 हजार रूपए, पुलिस विभाग के लिए 6401 करोड़ 68 लाख 84 हजार रूपए, गृह विभाग से संबंधित अन्य व्यय के लिए 116 करोड़ 42 लाख 56 हजार रूपए, जेल विभाग के लिए 220 करोड़ 80 लाख 36 हजार रूपए, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के लिए 45 करोड़ 08 लाख रूपए और पर्यटन विभाग के लिए 159 करोड़ 40 लाख 50 हजार रूपए शामिल है।

    मंत्री श्री साहू ने अनुदान मांगों पर चर्चा में कहा कि प्रदेश के विकास में बेहतर कानून व्यवस्था का महत्वपूर्ण योगदान है। खासतौर पर माओवाद प्रभावित क्षेत्र में बिना सुरक्षा के विकास कार्य करना लगभग नामुमकिन है। इसलिए हमने अभी तक 74 कैम्पों की स्थापना नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में की है तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग व्यवस्था में सुधार करने तथा बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गृह विभाग दृढ़ संकल्पित है। बेहतर कानून व्यवस्था, केन्द्र एवं राज्य पुलिस बलों द्वारा संयुक्त कार्यवाही से नक्सली गतिविधियों में कमी आई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में राज्य सरकार गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है और यह बजट इसी मूलमंत्र पर आधारित है।

    पुलिस विभाग की चर्चा में श्री साहू ने कहा कि साइबर अपराधों में लगाम लगाने के लिए प्रदेश के सभी 5 रेंज मुख्यालयों में साइबर थानों की स्थापना की जाएगी। वर्तमान में डायल 112 की सुविधा 11 जिलों में हैं, जिसे बढ़ाकर अब 28 जिलों में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चिटफंड कंपनियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है और निवेशकों को राशि लौटाई जा रही है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि अब तक 209 अनियमित चिटफंड कंपनियों पर कार्यवाही करते हुए निवेशकों को 32 करोड़ रूपए की राशि लौटाई जा चुकी है।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news ताम्रध्वज साहू साइबर थाने
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleयहां के सरकार ने शुरू की पशुओं के लिए एंबुलेंस सेवा,, होगी जानवरों का बेहतर देखभाल
    Next Article अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में बड़े निर्णय, राष्ट्रीय बोर्ड को भेजे जाएंगे प्रस्ताव …

    February 13, 2026

    नरेंद्र मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ में इस फाइल पर किया पहला साइन नए PMO से लिए गए ये बड़े फैसले…

    February 13, 2026

    असम और बंगाल चुनाव में प्रदेश के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा का मास्टर प्लान शुरू…

    February 13, 2026

    असम और बंगाल चुनाव में प्रदेश के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा का मास्टर प्लान शुरू…

    February 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में बड़े निर्णय, राष्ट्रीय बोर्ड को भेजे जाएंगे प्रस्ताव …
    • नरेंद्र मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ में इस फाइल पर किया पहला साइन नए PMO से लिए गए ये बड़े फैसले…
    • असम और बंगाल चुनाव में प्रदेश के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा का मास्टर प्लान शुरू…
    • असम और बंगाल चुनाव में प्रदेश के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा का मास्टर प्लान शुरू…
    • बदल गया PMO का पता पीएम ने किया ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन, नए दौर की प्रशासनिक शुरुआत…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?