बिलासपुर से इंदौर के बीच चलने वाली फ्लाइट को बंद कर इस फ्लाइट को इंदौर और दिल्ली के बीच चलाने का निर्णय एलायंस एयर ने लिया है। हवाई सुविधा संघर्ष समिति ने इसके विरोध में शुक्रवार को नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का पुतना दहन करने का निर्णय लिया है।केंद्र सरकार की कंपनी ने बिलासपुर की जनभावनाओं को नजरअंदाज करते हुए बिलासपुर- इंदौर फ्लाइट को 24 मार्च से बंद कर दिया है।
अब इन्हीं चार दिनों में इंदौर से दिल्ली तक सीधी उड़ान शुरू की जा रही है।हवाई सुविधा संघर्ष समिति के सदस्य देवेंद्र सिंह बाटू, महेश दुबे, सुदीप श्रीवास्तव और समीर अहमद ने कहा है कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बिलासपुर की जनभावनाओं के साथ अन्याय किया है, जबकि इस संबंध में सांसद अरुण साव से मुलाकात कर ऐसा होने से रोकने का आग्रह किया गया था।