Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » शरीर की रक्त वाहिकाएं होती हैं मजबूत इन चीजों से
    शीर्ष आलेख

    शरीर की रक्त वाहिकाएं होती हैं मजबूत इन चीजों से

    By Tv 36 HindustanMarch 28, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो गया है. क्या आप जानते हैं कि शरीर के हर हिस्से में खून, ऑक्सीजन और पोषक तत्वों को पहुंचाने का काम रक्त वाहिकाएं करती हैं. जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती रहती है रक्त वाहिकाएं भी कमजोर होने लगती हैं, जिससे यह सही से सभी चीजों को शरीर के हर अंग तक पहुंचाने में असमर्थ होने लगती हैं, जिस कारण कई तरह की बीमारियों का सामना करना पड़ता है. हालांकि, ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिन्हें खाने से आप अपनी रक्त वाहिकाएं को मजबूत कर सकते हैं. तो आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिन्हें आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए.रक्त वाहिकाएं को मजबूत करती हैं ये चीजें:

    बेरीज- बेरीज एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं, खासतौर पर इसमें एक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जिसे एंथोसायनिन कहा जाता है, जो रक्त वाहिका के कार्य को बेहतर बनाने का काम करता है. ब्लूबेरी, स्ट्रॉबेरी, रसभरी और ब्लैकबेरी में एंथोसायनिन का लेवल काफी ज्यादा पाया जाता है.दिल के लिए बेहद जरूरी है मैग्नीशियम

    पत्तेदार सब्जियां- पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, केल आदि में भरपूर मात्रा में नाइट्रेट पाया जाता है, जो ब्लड के फ्लो को बेहतर बनाने और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकते हैं. इनमें विटामिन K की मात्रा भी काफी ज्यादा पाई जाती है, जिससे धमनियों को सख्त होने से रोका जा सकता है.

    एवोकाडो- एवोकाडो मोनोअनसैचुरेटेड फैट का एक बहुत अच्छा सोर्स माना जाता है जो रक्त वाहिकाओं के कार्य को बेहतर बनाने और सूजन को कम करने में मदद करता है. इसमें पोटेशियम की भी अधिक मात्रा पाई जाती है जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है.:

    साबुत अनाज- साबुत अनाज, जैसे कि ब्राउन राइस, क्विनोआ और गेहूं से तैयार ब्रेड में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने और रक्त वाहिकाओं के कार्य में सुधार करने में मदद कर सकते हैं. साबुत अनाज में विटामिन B भी पाया जाता है जो धमनियों के सख्त होने से रोकता है.प्याज- प्याज में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट फ्लेवोनॉयड होता है. यह हमारी ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद माना जाता है और शरीर में सर्कुलेशन को बढ़ाता है. एंटीऑक्सीडेंट के साथ प्याज में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं जो नसों और धमनियों में सूजन को करते हैं.

    : हल्दी- पुराने समय से ही इलाज के लिए हल्दी का इस्तेमाल किया जाता रहा है. हल्दी का सेवन करने से रक्त वाहिकाएं सिकुड़ती नहीं और सर्कुलेशन भी सही रहता है

    .टमाटर- टमाटर में भरपूर मात्रा में लाइकोपीन नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है. टमाटर में मौजूद ये एंटीऑक्सीडेंट रक्त वाहिकाओं के फंक्शन को सुधारने और सूजन को कम करने में मदद करता है. इसके साथ ही टमाटर में विटामिन C भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो अर्टरीज को सख्त होने से बचाता है.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Article‌‌अवैध नशा विरुद्ध कुसमुंडा पुलिस साइबर टीम की सख्त कार्यवाही, प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल सहित आरोपी गिरफ्तार
    Next Article बोर खनन के लिए लेनी होगी अनुमति, वरना होगी कार्यवाही
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश के 11 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को तोहफा, इसी माह कैबिनेट से पास होगी ₹20 लाख की कैशलेस ये योजना…

    June 11, 2026

    गलत दिशा रखा चूल्हा बना देगा आपको कंगाल, जानिए इसकी वजह और शुभ दिशा…

    June 11, 2026

    गर्मी के मौसम में काली मिर्च खाएं या नहीं ज़रूर जानिए इसके फायदे और ये नुकसान…

    June 11, 2026

    TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के पोस्ट से बढ़ी राजनीतिक चर्चा, पीएम के बधाई पोस्ट में ममता बनर्जी को किया …

    June 11, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश के 11 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों को तोहफा, इसी माह कैबिनेट से पास होगी ₹20 लाख की कैशलेस ये योजना…
    • गलत दिशा रखा चूल्हा बना देगा आपको कंगाल, जानिए इसकी वजह और शुभ दिशा…
    • गर्मी के मौसम में काली मिर्च खाएं या नहीं ज़रूर जानिए इसके फायदे और ये नुकसान…
    • TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के पोस्ट से बढ़ी राजनीतिक चर्चा, पीएम के बधाई पोस्ट में ममता बनर्जी को किया …
    • मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव का संदेश, विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान14 जून को योग के ल‍िए विशेष ऑनलाइन सत्र का आयोजन
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?