कोरबा/पुलिस अधीक्षक कोरबा यू. उदय किरण द्वारा अवैध शराब,गांजा नशीली दवाओ विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने सर्व थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देश दिया गया है इसी तारतम्य में कुसमुंडा पुलिस जरिये मुखबीर सूचना मिला दो युवक विकास नगर मेन रोड शिव मंदिर कुसमुंडा के पास हीरो एच एफ डीलक्स मोटरसाइकिल गाड़ी क्रमांक cg 12 bg 0914 में अवैध नशीली प्रतिबंधित दवाई रखा है
सूचना पर पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण को अवगत कराकर आवश्यक निर्देश प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक दरी रॉबिंसन गुड़िया से मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना कुसमुंडा प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार वर्मा एवं सायवर सेल प्रभारी कोरबा निरीक्षक सनत सोनवानी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मौके बारदात मुखबीर के बताये हुलियानुसार युवकों की घेराबंदी कर पकड़ पूछताछ करने पर दोनों अपना नाम सलमान अंसारी पिता उस्मान अंसारी सा. मदरसा के पास विकास नगर कुसमुंडा,मुकेश कुमार केवट पिता स्व. रामायण सिंह सा. बाकी 4 नंबर थाना बाकीमोगरा कोरबा निवासी बताया जिसके पास मोटरसाइकिल हीरो एच एफ डीलक्स गाड़ी नंबर cg 12 bg 0914 के डिक्की मे एक पॉलिथीन मिला
जिसकी तलाशी लेने पर pyeevon spas puls कंपनी का 90 स्ट्रीप 720 नग अवैध प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल मिला। उक्त अवैध प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के संबंध में युवकों को बिल प्रस्तुत नहीं कर पाने पर युवकों के विरुद्ध धारा- 22 एनडीपीएस एक्ट के कार्यवाही किया गया है। आरोपी युवकों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक यू उदय किरण के सख्त निर्देशों के पालन में नशा उन्मूलन कार्रवाई आगे की निरंतर जारी रहेगी।