Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » पीएम मोदी ने जमकर विपक्ष पर साधा निशाना, कोर्ट के फैसलों को ही कटघरे में खड़ा करने…
    समाचार

    पीएम मोदी ने जमकर विपक्ष पर साधा निशाना, कोर्ट के फैसलों को ही कटघरे में खड़ा करने…

    By Tv 36 HindustanMarch 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भाजपा केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा के आवासीय परिसर और सभागार का भी उद्घाटन किया। पीएम ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई पर सवाल उठाने और कोर्ट के फैसलों को ही कटघरे में खड़ा करने के लिए विपक्ष को जमकर खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि जब भाजपा आती है, तब भ्रष्टाचार भागता है। PMLA की तहत कांग्रेस की सरकार (2004-2014) में 5000 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई। इसी एक्ट के तहत भाजपा ने पिछले 9 वर्षों में 1 लाख 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक संपत्ति जब्त की है। जो लोग भ्रष्टाचार में लिप्त हैं, उन पर जब एजेंसियां कार्रवाई करती हैं तो एजेंसियों पर हमला किया जाता है। जब कोर्ट कोई फैसला सुनाता है, तो कोर्ट पर सवाल उठाया जाता है। कुछ दलों ने मिलकर भ्रष्टाचारी बचाओ अभियान छेड़ा हुआ है।

    उन्होंने कहा कि सात दशक में पहली बार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। जब हम इतना करेंगे तो कुछ लोग परेशान होंगे और नाराज होंगे लेकिन उनके झूठे आरोपों से भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई नहीं रुकेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 1984 में जो हुआ देश कभी उसे भूल नहीं सकता है। उसके बाद जो चुनाव हुआ, उसमें कांग्रेस को बहुमत मिला। हम हताश नहीं हुए, हमने फिर से जमीन पर काम किया और अपने संगठन को मजबूत किया, तब जाकर आज हम यहां पहुंचे हैं। 2 लोकसभा सीटों के साथ शुरू हुआ सफर 2019 में 303 तक पहुंच गया। आज कई राज्यों में हमें 50% से ज्यादा वोट मिलते हैं।

    उन्होंने कहा कि आज उत्तर से दक्षिण तक.. पूरब से पश्चिम तक, भाजपा एकमात्र पैन इंडिया पार्टी है। भाजपा एकमात्र अखिल भारतीय राजनीतिक दल है। कर्नाटक में हमारी पार्टी नंबर वन है। परिवारवादी राजनीतिक दलों के बीच भाजपा एक ऐसा राजनीतिक दल है, जो युवाओं को अवसर देता है। हमें भारत की महिलाओं का आशीर्वाद प्राप्त है।उन्होंने कहा कि आज भाजपा केवल विश्व की सबसे बड़ी पार्टी नहीं है, बल्कि भाजपा भारत की सबसे भविष्यवादी पार्टी है। हमारा एक ही लक्ष्य है- भविष्य के आधुनिक और विकसित भारत का निर्माण करना

    Views: 0
    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news पीएम मोदी ने जमकर
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleश्रमिकों के लिए न्यूनतम वेतन की नई दरें निर्धारित
    Next Article तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2023: प्रथम से चतुर्थ तक निविदा में 92 प्रतिशत मात्रा का विक्रय 6375 रूपए प्रति मानक बोरा की दर से 984 करोड़ रूपए में
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सीएम साय ने मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की…

    October 18, 2026

    अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान से यहां पर शांति की नई सुबह, वीर जवानों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय सीएम साय…

    October 18, 2026

    कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना पर मुख्यमंत्री साय ने जताया गहरा दुःख…

    October 18, 2026

    मेष और सिंह को मिल सकते हैं नए अवसर, तुला और मीन के लिए कैसा रहेगा दिन देखिए सभी 12 राशियों का हाल…

    October 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम साय ने मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की…
    • अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान से यहां पर शांति की नई सुबह, वीर जवानों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय सीएम साय…
    • कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना पर मुख्यमंत्री साय ने जताया गहरा दुःख…
    • मेष और सिंह को मिल सकते हैं नए अवसर, तुला और मीन के लिए कैसा रहेगा दिन देखिए सभी 12 राशियों का हाल…
    • सीएम साय के सुशासन में संवेदनशील शासन, पारदर्शी व्यवस्था और जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?