Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Home » तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2023: प्रथम से चतुर्थ तक निविदा में 92 प्रतिशत मात्रा का विक्रय 6375 रूपए प्रति मानक बोरा की दर से 984 करोड़ रूपए में
    शीर्ष आलेख

    तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2023: प्रथम से चतुर्थ तक निविदा में 92 प्रतिशत मात्रा का विक्रय 6375 रूपए प्रति मानक बोरा की दर से 984 करोड़ रूपए में

    By Tv 36 HindustanMarch 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    *रायपुर।राज्य में तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2023 की प्रथम निविदा से चतुर्थ तक निविदा में अधिसूचित मात्रा की 92 प्रतिशत मात्रा का विक्रय औसत दर 6 हजार 375 रूपए प्रति मानक बोरा की दर से 984 करोड़ रूपए में किया गया। अवशेष लाटों की अधिसूचित मात्रा तेन्दूपत्ता के अग्रिम विक्रय हेतु 14 मार्च से 17 मार्च 2023 तक पंचम चक्र की ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गई।

    राज्य लघु वनोपज संघ से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस वर्ष तेन्दूपत्ता विक्रय उपरांत आगे की कार्यवाही ऑनलाइन करने के लिए पोस्ट बिड सेल मैनेजमेंट साफ्टवेयर तैयार कराया गया है। जिससे क्रेता नियुक्ति आदेश, क्रेताओं द्वारा क्रेता करारनामा तथा अन्य कार्य को ऑनलाइन सम्पादन किया जायेगा। जिससे दूर-दराज के क्रेताओं को अपने स्थान से ही समस्त कार्य सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया जा सकेगा।

    लघु वनोपज संघ द्वारा इस वर्ष तेंदूपत्ते का संग्रहण से पूर्व उसके गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि संग्राहक उच्च गुणवत्ता का तेन्दूपत्ता का संग्रहण करें, जिससे उन्हें संग्रहण पारिश्रमिक अधिक से अधिक प्राप्त हो सकें। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2019 से तेन्दूपत्ता संग्रहण दर 2500 रूपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर 4000 रूपए प्रति मानक बोरा निर्धारित की गई है। छत्तीसगढ़ राज्य में वर्ष 2023 में संग्रहित होने वाले 902 प्राथमिक वनापेज सहकारी समितियों के 954 लाटों की अधिसूचित मात्रा 16.72 लाख मानक बोरा तेन्दूपत्ता के अग्रिम विक्रय हेतु 15 दिसम्बर 2022 से 21 दिसम्बर 2022 तक प्रथम चक्र की तथा 10 जनवरी 2023 से 13 जनवरी 2023 तक द्वितीय चक्र, 31 जनवरी से 3 फरवरी 2023 तक तृतीय चक्र और 21 फरवरी से 24 फरवरी 2023 तक चतुर्थ चक्र की आनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गई थी।

    छत्तीसगढ़ राज्य की अच्छी गुणवत्ता के तेन्दूपत्ते को ध्यान में रखकर तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2023 की प्रथम निविदा में देश भर के 117 निविदाकारों ने भाग लिया। वन मंत्री श्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में प्रथम निविदा हेतु वनोपज राजकीय व्यापार अंतर्विभागीय समिति की बैठक 3 जनवरी 2023 तथा द्वितीय निविदा हेतु बैठक 27 जनवरी 2023, तृतीय निविदा हेतु 13 फरवरी 2023 तथा चतुर्थ निविदा हेतु 6 मार्च 2023 को आयोजित हुई। बैठक में प्रमुख सचिव वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग श्री मनोज पिंगुआ सहित संबंधित विभाग के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

    Views: 0
    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
    Previous Articleपीएम मोदी ने जमकर विपक्ष पर साधा निशाना, कोर्ट के फैसलों को ही कटघरे में खड़ा करने…
    Next Article आज का राशिफल: 29 मार्च 2023
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    सीएम साय ने मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की…

    October 18, 2026

    अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान से यहां पर शांति की नई सुबह, वीर जवानों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय सीएम साय…

    October 18, 2026

    कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना पर मुख्यमंत्री साय ने जताया गहरा दुःख…

    October 18, 2026

    मेष और सिंह को मिल सकते हैं नए अवसर, तुला और मीन के लिए कैसा रहेगा दिन देखिए सभी 12 राशियों का हाल…

    October 18, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    -ADS-
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • सीएम साय ने मां काली और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की…
    • अमर शहीदों के सर्वोच्च बलिदान से यहां पर शांति की नई सुबह, वीर जवानों का त्याग सदैव रहेगा स्मरणीय सीएम साय…
    • कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ की घटना पर मुख्यमंत्री साय ने जताया गहरा दुःख…
    • मेष और सिंह को मिल सकते हैं नए अवसर, तुला और मीन के लिए कैसा रहेगा दिन देखिए सभी 12 राशियों का हाल…
    • सीएम साय के सुशासन में संवेदनशील शासन, पारदर्शी व्यवस्था और जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Tags
    #diesel #Health #petrol america Assam Bhupsh Baghel Big news Bilashpur chhattisgarh Chhattisgarh Chhattisgarh police CM Bhupesh Baghel community corona infected COVID19 Covid 19 Vaccination COVID19 VACCINE Covidrecovery found in Health Healthcarefacilities Health Coin Health Ministry Help Hindi khabar Hindi news hindinews Humanity india Jagdalpur Jagdalpur district Korba lockdown Lockdowninchhattisgarh New Delhi patients PM Narendra modi Police Raigarh Raipur today Today latest news Today news छत्तीसगढ़ नई दिल्ली रायपुर
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.com

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?