Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » यूएस का खास सऊदी अरब, लेकिन अब क्यों करने लगा चीन की तारीफ , जानिए
    शीर्ष आलेख

    यूएस का खास सऊदी अरब, लेकिन अब क्यों करने लगा चीन की तारीफ , जानिए

    By Tv 36 HindustanMarch 29, 2023No Comments4 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    पिछले कुछ सालों से सऊदी अरब और अमेरिका में तनाव बढ़ता हुआ दिख रहा है. सऊदी अरब एक वक्त तक यूएस का खास था लेकिन अब वो चीन की तारीफ करने लगा है. जाहिर है सऊदी का बदला रुख अमेरिका की चिंता बढ़ा सकता है. मंगलवार को सऊदी किंग मोहम्मद बिन सलमान ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से फोन पर बात की. सऊदी किंग ने इस दौरान चीन की जमकर तारीफ की. बताया ये भी जा रहा ही शी जिंनपिंग ने भी सऊदी और ईरान के बीच हुई वार्ता को लेकर प्रसन्नता जाहिर की है.दरअसल पिछले 10 मार्च को शी जिनपिंग ने क्षेत्रीय शांति के मकसद से सऊदी अरब और ईरान के बीच शांति समझौता कराने का ऐलान किया था, जिसके कुछ दिनों बाद दोनों देशों ने आपसी दुश्मनी को भुलाकर चीन की बात मान ली.

    दोनों देशों ने इस समझौते के बाद एक दूसरे के देशों में दूतावास खोलने के लिए भी राजी हो गए हैं. चीन ने इसके बाद सऊदी की खूब तारीफ की. यानी तारीफ के पुल दोनों ही तरफ से बांधे जा रहे हैं.सऊदी किंग ने क्यों की चीन की तारीफ ?सऊदी अरब के किंग का मानना है कि “चीन जिस प्रकार अंरराष्ट्रीय मामलों में बढचढ़ कर हिस्सेदारी ले रहा है, इससे क्षेत्रीय स्थिरता को बल मिलेगा. चीन का ये कदम सराहनीय है. हम शी जिनपिंग की इस पहल की कद्र करते हैं.”इसी के साथ दोनों देशों में एक विशाल तेल परिसर को लेकर भी समझौता हुआ.

    सऊदी और चीन की तेल कंपनी ने 3.5. बिलियन डॉलर का समझौता किया. यानी सऊदी-चीन का ये समझौता आपसी जरूरत के लिहाज से व्यापार बढ़ाने वाला तो है साथ ही संकेतों में अमेरिका को परेशान करने वाला भी है.सऊदी किंग के ये तारीफों के शब्द यूं ही नहीं हैं. गौर करें तो पिछले कुछ सालों में चीन और सऊदी के बीच धीरे-धीरे दोस्ती बढ़ी है.

    व्यापार के दायरे का विस्तार हुआ है. शी जिनपिंग ने साल 2016 में भी सऊदी, ईरान और मिस्र का दौरा किया था. और कूटनीतिक समझौते किये थे.दोनों देशों ने तभी बेल्ट एंड रोड प्रोजेक्ट को मिलकर तैयार करने का समझौता किया था. साल 2021 में चीन और सऊदी अरब में 330 अरब डॉलर का समझौता हुआ था. जिसे पहले के मुकाबले काफी माना गया था.पहले भी कर चुके हैं एक दूसरे की तारीफसाल 2022 में रियाद में हुए खाड़ी देशों के सम्मेलन में जब शी जिनपिंग पहुंचे थे तब भी सऊदी और चीन की निकटता दिखी थी.

    दिसंबर महीने में हुए उस सम्मेलन में सऊदी के किंग ने कहा था कि चीन अब दुनिया का नेतृत्व कर सकता है. सऊदी किंग का तब भी वह बयान काफी सुर्खियों में आया था और अमेरिका के खिलाफ समझा गया था.वहीं चीन ने तब खाड़ी देशों से दो हजार साल पुरानी मित्रता का हवाला दिया और कहा था हमारे बीच संबंध सुधार होने चाहिए और नये क्षेत्रों में विकास के लिए समझौते के रास्ते खोले जाने चाहिए.अमेरिका से मोहभंग के क्या हैं कारण?खाड़ी देशोें का अमेरिका से मोहभंग काफी पहले से ही हो चुका है. लेकिन पिछले साल ओपेक प्लस के तेल उत्पादन में कटौती के फैसले को लेकर दोनों देशों में तनाव बढ़ गये थे.

    अमेरिका का मानना था कि इससे रूस को लाभ होगा. हालांकि तब सऊदी ने ऐसे किसी कयास को खारिज कर दिया था लेकिन अमेरिका ने अंजाम भुगतने की चेतावनी दे दी थी. तभी से सऊदी भी अमेरिका से दूरी बना रहा है. अब उसने चीन की तारीफ कर दी है.सऊदी-चीन की दोस्ती अमेरिका के लिए सबकहाल ही में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मॉस्को जाकर मुलाकात की थी.

    चीन अपने इस कदम से अमेरिका के माथे पर बल बढ़ा चुका है और अब सऊदी अरब को भी अपने प्रभाव में लेने का उसका मकसद साफ है अमेरिका में चिंता की लहर पैदा करना.चीन लगातार मध्य पूर्व और यूरोप में मध्यस्थता और अपनी ताकत दिखा रहा है. खासतौर पर अमेरिका के प्रभाव को कम करना उसके एजेंडे का हिस्सा है. सऊदी ईरान के अलावा पुतिन और जेलेंस्की से बातचीत उसके इसी एजेंडे का हिस्सा है.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleपूरी दुनिया में 30 करोड़ नौकरियों पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का असर पड़ सकता है
    Next Article Surprising Investigation Proves With Confidence That InstaCheaters.com Is Actually A Fraud
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    बेटा चला गया, अब क्यों जीऊं स्टंटबाज ने ली 23 साल के साहिल की जान मां का दुःख भरा…

    February 17, 2026

    मुर्दे ने बेच दी 49 लाख की जमीन रजिस्ट्री के 4 साल पहले हो चुकी थी विक्रेता की मौत, अब खुला राज तो उड़ गए सबके होश…

    February 17, 2026

    आज से शुरू हो रही हैं 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, सीएम साय ने छात्रों को दीं शुभकामनाएं, बोले – ऑल द बेस्ट, प्यारे बच्चों..

    February 17, 2026

    सोना-चांदी हुआ सस्ता चांदी 1.80 लाख और सोना 38,000 रुपये सस्ता, जाने आज के ये ताजा भाव…

    February 17, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • बेटा चला गया, अब क्यों जीऊं स्टंटबाज ने ली 23 साल के साहिल की जान मां का दुःख भरा…
    • मुर्दे ने बेच दी 49 लाख की जमीन रजिस्ट्री के 4 साल पहले हो चुकी थी विक्रेता की मौत, अब खुला राज तो उड़ गए सबके होश…
    • आज से शुरू हो रही हैं 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, सीएम साय ने छात्रों को दीं शुभकामनाएं, बोले – ऑल द बेस्ट, प्यारे बच्चों..
    • सोना-चांदी हुआ सस्ता चांदी 1.80 लाख और सोना 38,000 रुपये सस्ता, जाने आज के ये ताजा भाव…
    • RBI में सरकारी नौकरी 58 हजार तक सैलरी, 650 इन पदों पदों पर भर्ती…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?