Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » IPL 2023 के शुरुआती मैचों में नहीं खेलेंगे ये बड़े खिलाड़ी,देखिए किस टीम पर पड़ेगा कितना असर…
    समाचार

    IPL 2023 के शुरुआती मैचों में नहीं खेलेंगे ये बड़े खिलाड़ी,देखिए किस टीम पर पड़ेगा कितना असर…

    By Tv 36 HindustanMarch 31, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    IPL: आईपीएल 2023 का आगाज होने में महज एक दिन का समय रह गया है और विदेशी खिलाड़ियों की अनुपलब्धता के चलते फ्रेंचाइजियों को शुरुआती प्लेइंग इलेवन चुनने में काफी समस्या हो रही है। दरअसल, चोट के चलते अभी तक एक दर्जन से भी ज्यादा खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. वहीं इंटरनेशनल मैच के चलते कई खिलाड़ी टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। ऐसे में सभी फ्रेंचाइजियों के लिए प्लेइंग इलेवन का चयन करना किसी सिरदर्दी से कम नहीं होगा।

    बात आईपीएल के दौरान इंटरनेशनल मैचों की करें तो, इस समय न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच वनडे सीरीज जारी है, वहीं बांग्लादेश को आयरलैंड के खिलाफ घर में मैच खेलने है। इसके अलावा साउथ अफ्रीका को नीदरलैंड्स के खिलाफ दो वनडे मुकाबले खेलने है जिसकी वजह से इन तीन देश के खिलाड़ी देरी से आईपीएल फ्रेंचाइजियों के साथ जुड़ेंगे।

    CSK – मथीशा पथिराना और महेश तीक्षाना आईपीएल के पहले 3 मैच मिस करेंगे, वह 8 अप्रैल के बाद उपलब्ध होंगे।

    PBKS – कगिसो रबाडा (3 अप्रैल को टीम में शामिल होंगे), लियाम लिविंगस्टोन कम से कम पहला मैच मिस करेंगे।

    LSG – क्विंटन डी कॉक टीम में 3 अप्रेल को शामिल होंगे, वह पहले 2 मैच मिस करेंगे।

    SRH – एडेन मार्कराम, मार्को जानसन और हेनरिक क्लासेन पहला मैच मिस करेंगे और 3 अप्रैल को टीम में शामिल होंगे।

    GT – डेविड मिलर भी अन्य साउथ अफ्रीकी खिलाड़ियों की तरह 3 अप्रैल को गुजरात के साथ जुड़ेंगे। वहीं आयरलैंड के जोशुआ लिटिल मई में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले आईपीएल को बीच में छोड़ देंगे।

    KKR – लिटन दास, शाकिब अल हसन शुरुआत में कम से कम 2 मैच मिस करेंगे और टीम से 8 अप्रैल तक जुड़ेंगे, वहीं मई में आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले टूर्नामेंट बीच में छोड़ देंगे।

    DC – मुस्तफिजुर रहमान का भी हाल लिटन दास और शाकिब अल हसन जैसा ही है। वहीं लुंगी एनगिडी और एनरिच नॉर्खिया कम से कम पहला मैच मिस करेंगे।

    RCB – वानिन्दु हसरंगा बेंगलोर के लिए पहले दो मैच नहीं खेल पाएंगे, वह 8 अप्रैल के बाद ही टीम से जुड़ेंगे। वहीं ग्लेन मैक्सवेल और जोश हेजलवुड चोटिल होने की वजह से शुरुआती कुछ मैचों से बाहर रहेंगे।

    Post Views: 0

    Hindi news india Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleराहुल गांधी पर हुई कार्रवाई को लेकर कांग्रेसी आज अलग-अलग जिलों में करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस…
    Next Article पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 2016 में राष्ट्रपति ने पॉर्न स्टार को गुपचुप तरीके से पैसे देने के लिए दोषी ठहराया , ट्रंप और पॉर्न स्टार स्टेफनी क्लिफोर्ड साल 2006 में रिलेशनशिप में थे….
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में बड़े निर्णय, राष्ट्रीय बोर्ड को भेजे जाएंगे प्रस्ताव …

    February 13, 2026

    नरेंद्र मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ में इस फाइल पर किया पहला साइन नए PMO से लिए गए ये बड़े फैसले…

    February 13, 2026

    असम और बंगाल चुनाव में प्रदेश के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा का मास्टर प्लान शुरू…

    February 13, 2026

    असम और बंगाल चुनाव में प्रदेश के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा का मास्टर प्लान शुरू…

    February 13, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -ADS-
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राज्य वन्यजीव बोर्ड की बैठक में बड़े निर्णय, राष्ट्रीय बोर्ड को भेजे जाएंगे प्रस्ताव …
    • नरेंद्र मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ में इस फाइल पर किया पहला साइन नए PMO से लिए गए ये बड़े फैसले…
    • असम और बंगाल चुनाव में प्रदेश के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा का मास्टर प्लान शुरू…
    • असम और बंगाल चुनाव में प्रदेश के नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा का मास्टर प्लान शुरू…
    • बदल गया PMO का पता पीएम ने किया ‘सेवा तीर्थ’ का उद्घाटन, नए दौर की प्रशासनिक शुरुआत…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?