Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना के 416 नए मामले सामने आए, लग सकता है लॉक डाउन
    शीर्ष आलेख

    दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना के 416 नए मामले सामने आए, लग सकता है लॉक डाउन

    By Tv 36 HindustanApril 2, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 416 नए मामले सामने आए हैं। यह पिछले सात महीनों में एक दिन में सबसे अधिक मामले हैं। इसके साथ ही दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 14.37 फीसदी पर पहुंच गई है। दिल्ली में संक्रमण से एक मरीज की मौत हो गई है। इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 26,529 हो गई है। दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी ऐसे वक्त में देखी जा रही है जब देश में भी ज्यादा केस दर्ज किए जा रहे हैं।

    देश में शनिवार को एक दिन में कोरोना के 2,994 नए मामले दर्ज किए गए। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 16,354 हो गई है।दिल्ली में गुरुवार को 12.48 फीसद की संक्रमण दर के साथ 295 मामले सामने आए थे। पिछले साल 31 अगस्त के बाद पहली बार बुधवार को, राष्ट्रीय राजधानी में 300 मामले दर्ज किए गए थे जबकि दो मरीजों की मौत हो गई थी। दिल्ली में 31 अगस्त 2022 को 377 मामले दर्ज किए गए थे।

    दिल्ली में मंगलवार को 11.82 फीसदी की पॉजिटिविटी रेट के साथ 214 मामले दर्ज किए गए थे जबकि सोमवार को 7.45 प्रतिशत की पॉजिटिविटी रेट के साथ 115 मामले दर्ज किए गए थे। दिल्ली में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20,10,312 हो गई है। एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना की स्थिति पर समीक्षा बैठक की थी। इस बैठक के बाद सीएम केजरीवाल ने कहा था कि चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि सरकार सभी जरूरी कदम उठा रही है।

    केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में कोविड मामलों पर पैनी नजर रख रही है। दिल्ली सरकार किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है। केजरीवाल ने बताया था कि दिल्ली में कोविड मरीजों के नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग भी की जा रही है ताकि कोरोना के नए वैरिएंट का पता लगाया जा सके। मौजूदा वक्त में कोरोना के XBB.1.16 वैरिएंट के सबसे ज्यादा केस देखे जा रहे हैं। कोरोना के XBB.1.16 वैरिएंट के मामले सभी पॉजिटिव मामलों के 48 फीसद हैं। कोरोना का यह वैरिएंट तेजी से फैल रहा है।

    सीएम केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली में पिछले चार-पांच दिनों के दौरान केवल तीन मौतें हुई हैं। तीनों रोगी दूसरी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। वहीं चिकित्सा विशेषज्ञों का कहना है कि वायरस का नया XBB.1.16 वैरिएंट कोरोना मामलों को तेजी से बढ़ा सकता है। उनका यह भी कहना है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए और कोविड रोधी वैक्सीन की बूस्टर डोज लेना चाहिए। दिल्ली में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी इन्फ्लुएंजा के एच3एन2 वैरिएंट के फैलने के बीच देखी जा रही है।

    Post Views: 0

    chhattisgarh Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous ArticleBest Candles To Create The Mood For Intercourse
    Next Article विनाशकारी तूफान ने मचाई तबाही, 21 लोगों की मौत
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    721 साल बाद ऐतिहासिक भोजशाला में शुक्रवार को आज पहली बार गूंजेंगे इस मां के जयकारे…

    May 22, 2026

    वंदे मातरम्’ पर नई बहस, आखिर क्यों कुछ मुस्लिम संगठन कर रहे विरोध…

    May 22, 2026

    आज शुक्रवार के अचूक उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से दूर होगी धन की परेशानी…

    May 22, 2026

    आज का राशिफल वृश्चिक सहित इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत बाकी राशि वाले रहें सावधान….

    May 22, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • 721 साल बाद ऐतिहासिक भोजशाला में शुक्रवार को आज पहली बार गूंजेंगे इस मां के जयकारे…
    • वंदे मातरम्’ पर नई बहस, आखिर क्यों कुछ मुस्लिम संगठन कर रहे विरोध…
    • आज शुक्रवार के अचूक उपाय बदल सकते हैं आपकी किस्मत, मां लक्ष्मी की कृपा से दूर होगी धन की परेशानी…
    • आज का राशिफल वृश्चिक सहित इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत बाकी राशि वाले रहें सावधान….
    • गांव-शहर में ये संकट नहीं होना चाहिए, मुख्यमंत्री साय ने दिए सख्त निर्देश…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?