Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » दुल्हन के लिए खतरनाक साबित हुआ स्टंट करना
    शीर्ष आलेख

    दुल्हन के लिए खतरनाक साबित हुआ स्टंट करना

    By Tv 36 HindustanApril 2, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    दुल्हन की खास एंट्री से लेकर नए कपल की क्रेन के जरिए आसमान से नीचे की तरफ उतरने तक… शादियों में खुद के वीडियो वायरल करने के लिए दूल्हा-दुल्हन अक्सर कुछ अनोखा करने की कोशिश करते हैं. इसके लिए स्टंट करना बहुत आम बात है लेकिन कभी-कभी यह बहुत खतरनाक साबित होता है. हाल ही में महाराष्ट्र की एक शादी में ऐसा ही कुछ हुआ. यहां दूल्हा-दुल्हन हाथों में स्पार्कल गन लिए फोटो खिंचवा रहे थे. लेकिन ये स्टंट दुल्हन के लिए खतरनाक हो गया.

    इस वीडियो को ट्विटर पर अदिति नाम की एक यूजर ने शेयर किया. 13 सेकंड की क्लिप में दूल्हा और दुल्हन को स्टेज पर पोज देते हुए देखा जा सकता है. ऐसा लग रहा था कि वरमाला का कार्यक्रम हो चुका है और फोटोशूट चल रहा है. तभी दोनों एक दूसरे की तरफ पीठ करके खड़े हुए थे और उनके हाथ में स्पार्कल गन थी. वे इस गन से आज निकाल रहे थे.इस वीडियो पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है, “पता नहीं आजकल लोगों को क्या हो गया है. वे शादी के दिन को पार्टियों की तरह ज्यादा ट्रीट कर रहे हैं और इस तरह अपना परफेक्ट दिन बर्बाद कर रहे हैं.” इस वीडियो को अब तक एक लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इस क्लिप ने ट्विटर यूजर्स की ढेर सारी प्रतिक्रियाएं भी दीं.

    स्पार्कल एक ऐसी गन होती है जिसके माध्यम से शादियों और पार्टियों में धूम-धड़ाका होता है. इस गन का ट्रिगर दबाते ही इससे चमचमाती हुई आग बाहर आने लगती है और पटाखा जलने लगता है. इस शादी में भी वही हुआ. अचानक दुल्हन वाली गन से निकली आग दुल्हन के चेहरे पर पहुंच गई. ऐसा लग रहा था कि दुल्हन के चेहरे पर कुछ लिक्विड टाइप का मेकअप लगा हुआ था और उसी के माध्यम से आग भयानक तरीके से लग गई है.

    जैसे ही आग लगी दुल्हन ने तुरंत गन को सामने फेंक दिया और कराहते हुए पीछे आ गई. ऐसा करते देख सभी लोग उसके पास दौड़े और उसे आराम पहुंचाया. गनीमत इस बात की रही कि आग ने विकराल रूप नहीं लिया. वरना और भी बुरी घटना घट सकती थी इस वीडियो को वायरल होते ही लोग नाराज हो गए कि शादी में इतना भी स्टंट करना ठीक नहीं है.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleविनाशकारी तूफान ने मचाई तबाही, 21 लोगों की मौत
    Next Article रविवार को ये उपाय करने से होंगे आर्थिक रूप से मजबूत
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    ये नगर रेलवे स्टेशन बना भोपाल का दूसरा जंक्शन, आदेश जारी…

    May 21, 2026

    इबोला को लेकर भारत में अलर्ट, DGHS ने जारी की ये नई एडवाइजरी…

    May 21, 2026

    नीट यूजी 2026+ रिफंड प्रोसेस आज से, परीक्षार्थियों को इतनी फीस होगी वापस…

    May 21, 2026

    गर्मी का डबल डोज प्रदेश में पहली बार गर्मी का रेड अलर्ट, इन 7 जिलों में 2 दिन चलेंगी सीवियर हीटवेव…

    May 21, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • ये नगर रेलवे स्टेशन बना भोपाल का दूसरा जंक्शन, आदेश जारी…
    • इबोला को लेकर भारत में अलर्ट, DGHS ने जारी की ये नई एडवाइजरी…
    • नीट यूजी 2026+ रिफंड प्रोसेस आज से, परीक्षार्थियों को इतनी फीस होगी वापस…
    • गर्मी का डबल डोज प्रदेश में पहली बार गर्मी का रेड अलर्ट, इन 7 जिलों में 2 दिन चलेंगी सीवियर हीटवेव…
    • बालको का ‘ब्लैक मेज़’, महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल बालको की प्रोजेक्ट उन्नति से जुड़कर 6000 से अधिक महिलाएं लिख रही हैं आर्थिक आत्मनिर्भरता और ये नई कहानी
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?