देश के कई राज्यों में रामनवमी की शोभा यात्रा में हुई हिंसक घटनाओं से तनाव की स्थित बनी हुई है. बिहार के सासाराम में जहां बमबाजी हुई तो वहीं नालंदा में गोलीबारी में एक की मौत हो गई. बंगाल में भी कई जगहों पर हिंसा हुई. महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में रामनवमी पर हुई हिंसा के बाद से जहां अभी भी तनाव की स्थिति तो वहीं बीते शनिवार को जलगांव जिले में मूर्ति तोड़े जाने को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए. इस दौरान दोनों गुटों में हिंसक झड़प हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह माहौल को शांत किया.
पुलिस ने हिंसक झड़प में शामिल 12 लोगों को हिरासत में लिया है. इलाके में भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है.जलगांव जिले के एसपी एम. राजकुमार ने न्यूज एजेंसी एनआईए से बातचीत में बताया कि दो गुटों में हिंसक झड़प अतरवाल गांव में हुई. फिलहाल स्थिति सामान्य है. जानकारी मिली कि मूर्ति तोड़े जाने के बाद दो गुट भिड़ गए थे. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों गुटों को शांत करा लिया. तनाव को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है. 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है. उनसे पूछताछ की जा रही है.जलगांव में 3 दिन पहले भी हुई थी हिंसक घटना
बता दें कि अभी करीब 3 दिन पहले पिछले महीने की 30 तारीख को नमाज के समय मस्जिद के बाहर गाना बजाने को लेकर दो गुट आमने-सामने आ गए थे. दोनों गुटों में जमकर पत्थरबाजी हुई थी, जिसमें चार लोग घायल हो गए थे. इस मामले में पुलिस ने 2 एफआईआर दर्ज की थी, जबकि 45 लोगों को हिरासत में लिया था.जलगांव ही नहीं छत्रपति संभाजीनगर में रामनवमी पर जमकर बवाल हुआ था. शोभा यात्रा के दौरान दो पक्षों में पथराव और आगजनी हुई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि हालात को सामान्य करने पहुंचे कई पुलिसकर्मी पथराव में घायल हो गए थे.संभाजीनगर हिंसा में 4 और आरोपी गिरफ्तारसंभाजीनगर पुलिस आयुक्त निखिल गुप्ता ने मामले की जांच के लिए एक एसआईटी टीम बनाई है.