नई दिल्ली
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी सांसद की सदस्यता रद्द हुई है। पहले भी कई सांसदों की सदस्यता रद्द हुई है। उन्होंने आगे कहा – कांग्रेस लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही है। राहुल सूरत कोर्ट में पूरी फ़ौज लेकर गए थे। कांग्रेस ने पिछड़ों का अपमान किया है। कांग्रेस पार्टी के लिए कुछ लोग ‘फर्स्ट क्लास सिटिज़न’ हैं और हम-आप ‘थर्ड क्लास सिटिज़न’ हैं।
जिस कांग्रेस पार्टी ने पिछड़े वर्ग को कलंकित और अपमानित करने का काम किया है, सैनिकों की पिटाई हुई जैसा वक्तव्य दिया है… ऐसी कांग्रेस पार्टी की कोई विचारधारा नहीं बची है। कांग्रेस द्वारा राहुल जी को एक विशेष सत्कार दिया जा रहा है। ज़मानत के लिए जब गए तो नेताओं की पूरी फौज ले गए। यह अदालत के ऊपर दबाव का प्रयास नहीं है तो क्या है?
देश में एक माहौल बनाया जा रहा है… शहर-शहर में ट्रेनें रोकी गईं, आमजन को परेशानी हुई… क्या ये गांधीवाद का सिद्धांत है? एक व्यक्ति विशेष के लिए ऐसा क्यों हो रहा है?