बिरनपुर मामले को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने भाजपा पर तंज कसते हुए बड़ा बयान सामने आया है सीएम ने बयान देते हुए कहा कि जैसे-जैसे चुनाव आएगा, भाजपा ऐसे और हथकंडे अपनाएगी. भाजपा की सोच समाज में विद्वेष फैलाकर सत्ता हासिल करने की है. बिरनपुर में भाजपा ने आग में पेट्रोल डालने का काम किया है. भाजपा की मंशा शांति बनाने की नहीं, बल्कि अपना उल्लू सीधा करने की थी।
सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने वाला बक्शा नहीं जाएगा- सीएम बघेल
सीएम बघेल का आज बिलासपुर और दुर्ग जिले का दौरा कार्यक्रम है. इस दौरान बिलासपुर में आयोजित कई कार्यक्रमों वे शामिल होने से पहले मीडिया से चर्चा करते हुए बिरनपुर की घटना को लेकर कहा कि अफवाह फैलाने वालों के ऊपर कार्यवाही होगी. सोशल मीडिया में अफवाह फैलाने वालों के पोस्ट चेक किए जा रहे हैं. सूची तैयार की जा रही है. कोई कितना भी बड़ा हो बक्शा नहीं जाएगा. सब पर हो कड़ी कार्रवाई होगी।
बिरनपुर जांच के लिए भाजपा ने कमिटी नहीं
इसके साथ उन्होंने कहा कि भाजपा का मामलों में स्टैंड अलग-अलग है। जशपुर के लिए इन्होंने जांच कमेटी गठित की, लेकिन बिरनपुर के लिए जांच कमिटी गठित नहीं की। हमारी सरकार ने पीड़ित परिवार को सुरक्षा दी है, कानून का राज़ है, कानून से बड़ा कोई नहीं है, जिसके खिलाफ भी सबूत मिलेंगे, कार्रवाई होगी।