उत्तर प्रदेश के माफिया अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ की हत्या के बाद पुलिस अर्लट मौड पर आ गई है इसके साथ ही पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है, बता दें कि शनिवार की देर रात अस्पताल ले जाते वक्त दोनों पर गोली चलाकर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद प्रयागराज सहित पूरे प्रदेश में हड़कंप मच गया है। सुरक्षा के मद्देनजर पूरे प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है। बाद जरूरत पड़ने पर इंटरनेट सर्विसेज को बंद किया जा सकता
वहीं, दूसरी ओर ज़िलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर का काफिला उस इलाके में गश्त कर रहा है, जहां कल अतीक अहमद और उनके भाई अशरफ को गोली मारी गई थी। प्रयागराज में पुलिस द्वारा सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रदेश के सभी ज़िलों में सीआरपीसी की धारा-144 लागू की गई है।
क्यों लगाई जाती है धारा 144
धारा 144 को लागू करने की मंशा लोगों को एक जगह पर जुटने से रोकना है। शांति कायम करने या किसी आपात स्थिति से बचने के लिए इसे लगाया जाता है। धारा 144 लगने पर इलाके या क्षेत्र में 5 या उससे ज्यादा व्यक्तियों के एक साथ जमा होने पर रोक होती है। यानी यूपी में कहीं भी अब 5 या उससे ज्यादा लोगों के जुटने की मनाही होगी। इसका पालन न करना कानून का उल्लंघन माना जाएगा।