आज यानि रविवार को अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को दफनाया जाएगा. जिसको लेकर प्रयागराज के कसारी मसारी के कब्रिस्तान में कब्र खोदी जा रही है। गौरतलब है कि, इससे पहले इसी कब्रिस्तान में शनिवार को अतीक के बेटे असद को दफनाया गया है।
होटल लेकर रह रहे थे शूटर
बताया जा रहा है कि अतीक और अशरफ को शूट करने वालों से पूछताछ में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। आरोपियों ने प्रयागराज में रुकने के लिए होटल लिया था। वे यहां 48 घंटे तक होटल में रहे। अब पुलिस होटल के स्टाफ से पूछताछ कर रही है. जानकारी में पता चला है कि एक आरोपी हैंगिंग बैग लेकर आया था। वहीं बाकी का सामान अब भी होटल में होने की संभावना है। पुलिस दूसरे होटलों में भी छापेमारी कर खोज में लगी हुई है।
अतीक और अशरफ को दफनाने की तैयारी
वहीं असद को दफनाए जाने के बाद शनिवार की देर रात असद के पिता अतीक अहमद और चाचा अशरफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। अब अतीक और अशरफ को भी कसारी मसारी के कब्रिस्तान में दफनाने की तैयारी की जा रही है।