Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » राम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए से अधिक की राशि देकर चर्चा में आए महंत कनक बिहारी का सड़क हादसे में हुआ निधन
    शीर्ष आलेख

    राम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए से अधिक की राशि देकर चर्चा में आए महंत कनक बिहारी का सड़क हादसे में हुआ निधन

    By Tv 36 HindustanApril 17, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    मध्य प्रदेश । उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे राम मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपए से अधिक की राशि देकर चर्चा में आए महंत कनक बिहारी का सड़क हादसे में निधन हो गया है। मध्यप्रदेश के सागर-नरसिंहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर हादसा हुआ। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में उनकी कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई और इस हादसे में महाराज समेत 2 लोगों की जान चली गई। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में रघुवंशी समाज के महंत कनक बिहारी महाराज का निधन हो गया है।

    नरसिंहपुर नेशनल हाईवे 44 पर हुए इस सड़क हादसे में कनक बिहारी महाराज और उनके एक शिष्य विश्राम रघुवंशी की मौत हो गई, जबकि उनका ड्राइवर रूपलाल घायल हो गया है। उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। उनकी बोलेरो गाड़ी में 3 लोग सवार थे। जिसमें से 2 की मौत हो गई है। दरअसल ये हादसा सुबह लगभग 8 बजे के करीब हुआ है।वो अपनी बोलेरो गाड़ी से प्रयागराज से अपने छिंदवाड़ा आश्रम लौट रहे थे। तभी सगरी के पास हाइवे पर अचानक उनकी कार एक बाइक सवार को बचाने के चक्कर में आउट ऑफ कंट्रोल होकर पलट गई।

    दुर्घटना में महंत कनक बिहारी दास को काफी चोट आई और उनका खून बह गया जिस कारण उनका मौके पर ही निधन हो गया।महंत कनक बिहारी दास महाराज ने राम मंदिर निर्माण में एक करोड़ से अधिक की राशि दान दी थी। इसी के ही साथ उन्होंने फरवरी 2024 में अयोध्या में श्रीराम यज्ञ 9009 कुंडीय करने का संकल्प लिया था। जिसमे सभी यजमान रघुवंशी समाज से होने की बात कही गई थी। रघुवंश शिरोमणि 1008 महंत कनक बिहारी दास के नाम से प्रसिद्ध महाराज का जन्म विदिशा जिले के नटेरन तहसील के खैराई गांव में हुआ था। लोग इन्हे रघुवंशी समाज के राष्ट्रीय संत के रूप में भी पहचानते थे।

    बता दें कि महंत कनक बिहारी दास का एक आश्रम उनके जन्मस्थान पर और दूसरा बड़ा आश्रण लोनी कलां छिंदवाड़ा में है। महंत कनक बिहारी दास महाराज के निधन पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है। कमलनाथ ने कहा ‘एक सड़क दुर्घटना में परम श्रद्धेय संत यज्ञ सम्राट श्री श्री 1008 श्री कनक बिहारी महाराज का निधन होने का दुख समाचार प्राप्त हुआ। गुरु जी का देवलोक गमन उनके समस्त शिष्यों और भक्तों के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर महाराज जी की आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और उनके भक्तों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleयूपी: बीए की छात्रा की गोली मारकर हत्या…
    Next Article इंटरनेशनल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी: अलकायदा के पूर्व सदस्य…
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: सीएम साय बोले ये जिला बना देश की युवा शक्ति का प्रेरणा केंद्र…

    January 9, 2026

    स्कूली छात्र-छात्राओं के मध्य नशा के दुष्प्रभाव एवं उसके रोकथाम विषय पर जागरूकता रैली का आयोजन…

    January 9, 2026

    जो मुझे छेड़ता है उसे मैं नहीं छोड़ती’, ED एक्शन के बाद ममता ने दिखाया रौद्र रूप, पीएम और शाह को ललकारा…

    January 9, 2026

    राजनीति में भूचाल 42 लाख की धोखाधड़ी मामले में ये विधायक गिरफ्तार, भेजे गए जेल…

    January 9, 2026

    Comments are closed.

    -ADS-
    Ads
               
               
    × Popup Image
    ADS
    Ads
    ADS
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जंबूरी: सीएम साय बोले ये जिला बना देश की युवा शक्ति का प्रेरणा केंद्र…
    • स्कूली छात्र-छात्राओं के मध्य नशा के दुष्प्रभाव एवं उसके रोकथाम विषय पर जागरूकता रैली का आयोजन…
    • जो मुझे छेड़ता है उसे मैं नहीं छोड़ती’, ED एक्शन के बाद ममता ने दिखाया रौद्र रूप, पीएम और शाह को ललकारा…
    • राजनीति में भूचाल 42 लाख की धोखाधड़ी मामले में ये विधायक गिरफ्तार, भेजे गए जेल…
    • इस भक्त ने 2 करोड़ की स्वर्ण भगवद गीता भेंट की18 अध्याय और 700 श्लोक सोने में उकेरे…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?