बिहार:– नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सम्राट चौधरी को NDA विधायक दाल का नेता चुना गया। इससे यह साफ हो गया कि अब सम्राट चौधरी ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। तो ऐसे में लोगों के में ये सवाल उठ रहा होगा कि ये सम्राट चौधरी आखिर कौन है, जिन्हें बिहार का नया सीएम बनाया गया है।
कौन हैं सम्राट चौधरी? (Who is Samrat Choudhary)
बिहार विधान परिषद में सम्राट चौधरी प्रतिपक्ष के नेता रह चुके हैं। वर्तमान में उपमुख्यमंत्री हैं और गृह विभाग की जिम्मेदारी भी उन्हीं के पास है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी राजनीति की शुरुआत आरजेडी से हुई है।
वे मुंगेर जिले से आते हैं और शकुनी चौधरी के बेटे हैं। 57 वर्षीय सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी समता पार्टी के संस्थापकों में से एक रहे हैं। वे खुद भी सांसद और विधायक रहे थे। शकुनी चौधरी एक वक्त लालू प्रसाद के काफी करीबी हुआ करते थे।
सम्राट चौधरी साल 1990 में राजनीति में सक्रीय है, 1995 में एक राजनीतिक मामले में उन्हें जेल जाना पड़ा था। 1999 में वे राबड़ी देवी की सरकार में कृषि मंत्री रह चुके हैं। साल 2005 में आरजेडी के सत्ता से बेदखल होने के बाद भी वे काफी समय तक पार्टी के साथ बने रहे। (Who is Samrat Choudhary)
वर्ष 2000 और 2010 में वो परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। बीजेपी में रहते हुए पिछले साल (2025) तारापुर सीट से उन्होंने चुनाव लड़ा और जीते भी।
आरजेडी में रहने के बाद, 2014 में वे जेडीयू में आए और जीतन राम मांझी की सरकार में मंत्री (शहरी विकास एवं आवास विभाग) बने। इसके बाद साल 2018 में वे आरजेडी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। एनडीए सरकार में पंचायती राज मंत्री रह चुके हैं।
