नई दिल्ली:– कई राज्यों में अधिकतम
तापमान में 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है, जो हीटवेव की ओर इशारा कर रहे हैं। हालांकि, पिछले दिनों हुईं मौसमी गतिविधियों के असर से उत्तर भारत में मामूली तौर पर तापमान कंट्रोल है, लेकिन आने वाले दिन परेशान करने वाले हो सकते हैं। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सप्ताह के अंत तक हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश में पछुआ हवाओं की गति तेज होगी, जिससे लू का सिलसिला शुरू हो सकता है। हालांकि, पहाड़ों पर 17 अप्रैल से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके प्रभाव से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ पर्वतीय हिस्सों पर गरज-चमक से साथ आंधी-बारिश का अनुमान है। अगले 24 घंटे के दौरान पूर्वोत्तर में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण अरुणाचल प्रदेश, पूर्वी असम, नागालैंड में तूफानी हवाओं के साथ बादलों के बरसने का अलर्ट है। स्काईमेट ने बुधवार को केरल, अंडमान निकोबार द्वीप समूह समेत तटीय हिस्सों पर आंधी-बारिश के संकेत दिए हैं। अगले 5 दिन तक मराठवाड़ा, महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में भीषण लू की चेतावनी है। भारी, 10 राज्यों में आंधी-बारिश, ओलावृष्टि की भविष्यवाणी; लू-वज्रपात से रखें सावधानी
