

कोरबा/उत्कृष्ट मिडील स्कूल बिंझरा मे कक्षा छठवी सातवी के विद्यार्थियो ने परीक्षोपरांत कक्षा आठवी के विद्यार्थीगणो को प्रधानपाठक सर्वेश सोनी की अध्यक्षता,ग्राम सियान व पूर्व जनपद सदस्य भैयाराम कंवर के मुख्य आतिथ्य तथा पी के दत्ता पूर्व सचिव दीपका परियोजना व धजाराम चौहान शाला प्रबंध समिति अध्यक्ष के विशिष्ट आतिथ्य मे गरिमामय व स्नेह भाव से किया गया ,इस अवसर पर रानी लक्ष्मीबाई आत्म रक्षा क्लास की प्रशिक्षिका सुश्री हेमा गुप्ता ने भी अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई, प्रधानपाठक सर्वेश सोनी ने कक्षा आठवी के विद्यार्थीगणो द्वारा भीषण कोरोनाकाल मे किये गये जीवट कौशल विकास के कार्यक्रम तथा आनलाइन क्लास व आफलाइन मोहल्ला क्लास मे सक्रिय सहभागिता की भूरी भूरी तारीफ कर उन्हे जीवनपर्यंत सक्रिय व सजीव रूप से जिंदगी जीने की सलाह दी।पीके दत्ता ने जीवन मे लक्ष्य निर्धारित कर सफलता हेतु उत्कृष्ट प्रयास करने की सलाह दी ,शिक्षिका अनुपमा कौशिक, संध्यारानी ठाकुर ने जीवन मे नैतिक रुप से स्वच्छ आचरण करने की सलाह दी,शिक्षक फत्तेसिह नेटी ने कब हमे क्या करना चाहिए व क्या नही करना चाहिए बताया,धजाराम चौहान व भैयाराम कंवर ने शुभकामनाऐ दी।कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि आठवी की विद्यार्थीगणो ने अपने गरीब अन्नदाता या भोजन खिलाने वाली रसोईयो आनंद कुंवर यादव व धरम बाई कंवर को साडी भेंट कर अपना स्नेह व सम्मान प्रकट किया।कार्यक्रम को सफल बनाने मे कक्षा सातवी की छात्र छात्राऐ कुमारी अंजली,समीक्षा,विद्या आदि के साथ सूजल कुमार,रवि,सुरेन्द्रा, रोशन,पुष्पेन्द्र आदि सभी छात्र छात्राओ ने महति भूमिका निभाई, अंत मे मिष्ठान्न,स्वल्पाहार, कोल्ड्रिक,ग्रहण कर सामुहिक नृत्य कर सभी ने सत्र को स्नेहिल विदा किया।मंचीय सफर संचालन शिक्षक अनिल कौशिक ने किया।कार्यक्रम मे पूरे स्कूल के सभी छात्र छात्राओ की उपस्थिति सराहनीय रही।