*कानपुर:-* यूपी के सबसे बड़े शहरों में शुमार कानपुर में 17 से 21 अप्रैल तक होने वाली पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा की अनुमति को वापिस ले लिया गया है। प्रशासन ने इसके लिए वर्तमान कानून व्यवस्था का हवाला दिया है। बता दें कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री 17 अप्रैल से 21 अप्रैल तक कानपुर के पवन तनय आश्रम रंजीतपुर में हनुमंत कथा का वाचन करने वाले थे, लेकिन प्रयागराज में हुए घटनाक्रम को देखते हुए प्रशासन ने उनके कथा के कार्यक्रम को रद्द करने का फैसला किया है।पंडित धीरेंद्र शास्त्री वीडियो जारी कर खुद इसकी जानकारी दी थी कि वह कानपुर में दो दिन का महा दिव्य दरबार लगाने जा रहे हैं, जिसको लेकर उनके समर्थकों में काफी खुशी थी लेकिन अब उनकी कथा के आयोजन को रद्द कर दिया गया है।