*रीवा* पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के निर्देशानुसार सीएसपी शिवाली चतुर्वेदी के नेतृत्व में पीएम मोदी की होने वाली सभा को देखते हुए रीवा पुलिस अलर्ट मोड पर है वही सीएसपी शिवाली चतुर्वेदी ने रीवा के समान थाना सिविल लाइन थाना चोरहटा थाना बिछिया थाना अमहिया थाना विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत कई चार पहिया वाहनों को चेक किया गया जिसमें कई गाड़ियों के चालान किए गए बताते चलें 24 अप्रैल को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रीवा दौरे पर हैं जिसको देखते हुए रीवा पुलिस अलर्ट मोड पर है इस दौरान समान थाना क्षेत्र अंतर्गत कई शराब खोरी करते हुए युवकों को पकड़ा है वही बता दें कि पुलिस को देखते हुए कई शराब पीते हुए युवक भाग खड़े हुए सीएसपी शिवाली चतुर्वेदी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर रीवा में चेकिंग अभियान चलाया गया है और सभी गाड़ियों को चेक किया गया है।