Close Menu
Tv36Hindustan
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) Instagram Vimeo
    Tv36Hindustan
    Subscribe Login
    • समाचार
    • छत्तीसगढ
    • राष्ट्रीय
    • नवीनतम
    • सामान्य
    • अपराध
    • स्वास्थ्य
    • लेख
    • मध्य प्रदेश
    • ज्योतिष
    Tv36Hindustan
    Home » हैदराबाद के मैदान पर जो अर्जुन तेंदुलकर ने किया वो मैच से पहले सचिन की ही सलाह का नतीजा रहा
    समाचार

    हैदराबाद के मैदान पर जो अर्जुन तेंदुलकर ने किया वो मैच से पहले सचिन की ही सलाह का नतीजा रहा

    By Tv 36 HindustanApril 19, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn VKontakte Email Tumblr
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    .दिल्ली: कहते हैं कि जैसा बाप, वैसा बेटा. अर्जुन तेंदुलकर को अभी इसमें ढलना है. उन पर अपने पिता के नाम का बोझ है. और, ऐसे में परफॉर्मेन्स दे पाना आसान नहीं होता. क्योंकि, लोगों की उम्मीदें भी फिर वैसी ही होती है. खैर, IPL 2023 में SRH के खिलाफ अर्जुन तेंदुलकर ने अपने पिता की तरह कितना परफॉर्म किया इसका तो पता नहीं. लेकिन, जो पिता ने बताया उसे मैच में उतारकर जरूर दिखाया.सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अर्जुन तेंदुलकर के परफॉर्मेन्स के पीछे उनके पिता सचिन तेंदुलकर का बड़ा रोल रहा. हैदराबाद के मैदान पर जो अर्जुन ने किया वो मैच से पहले सचिन की ही सलाह का नतीजा रहा.

    अर्जुन तेंदुलकर ने मैच में क्या किया?सबसे पहले तो ये जान लीजिए कि मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने किया क्या? तो उन्होंने 2.5 ओवर गेंदबाजी की और 18 रन देकर 1 विकेट लिया. ये एक विकेट उन्होंने भुनेश्वर कुमार का मैच के आखिरी ओवर में हासिल किया. मतलब पिता को तो भरोसा था ही कि बेटा बड़ा नाम करेगा. अर्जुन तेंदुलकर को 20वां ओवर थमाने वाले मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा को भी उन पर उतना ही भरोसा था.आखिरी ओवर में डिफेंड किए 20 रनसनराइजर्स हैदराबाद को मैच के आखिरी ओवर में जीत के लिए 20 रन बनाने थे.

    ऐसे में रोहित ने गेंद अर्जुन को थमा दी. IPL में सिर्फ अपना दूसरा मैच खेलने वाले अर्जुन के लिए ये कतई आसान नहीं था. हैदराबाद के लिए भी नए-नवेले गेंदबाज के खिलाफ हल्ला बोलकर मैच जीत लेने का पूरा मौका था.लेकिन, उन्हें क्या पता था कि जिस अर्जुन को वो कम आंक रहे हैं, वो तो अपने पिता की सलाह मान सूरमा बने बैठे हैं. अर्जुन ने आखिरी ओवर में सिर्फ 5 रन दिए और 1 विकेट लेते हुए मैच को मुंबई की झोली में डाल दिया. हैदराबाद को 14 रन से हार का सामना करना पड़ा.

    अब सवाल है कि आखिर सचिन तेंदुलकर की वो कौन सी सलाह थी, जिसने अर्जुन को वो हिम्मत दी कि वो मैच में अच्छा कर सकें. तो इसका जिक्र खुद अर्जुन तेंदुलकर ने सनराइजर्स हैदराबाद से मैच के खत्म हो जाने के बाद दिया.अर्जुन ने कहा, ” क्रिकेट को लेकर हमारी काफी बात होती है. हमने मैच से पहले रणनीति को लेकर बात की थी. उन्होंने मुझसे बस इतना कहा कि मैच से पहले जो प्रैक्टिस करते हो, बस उसे ही मैच में करने पर फोकस करो.”अर्जुन के प्रदर्शन को देखकर इतना तो साफ है कि कि पिता ने जो समझाया था, उसे उन्होंने मैच में बखूबी उतारा है. अभी तक उन्होंने 2 मैच खेले हैं.

    दोनों में ही उनकी गेंदों में रफ्तार भले ना दिखी हो, लेकिन वैरिएशन खूब नजर आए हैं, जो कि बल्लेबाजों को परेशान कर रहे हैं. और, यही वजह है कि उन्हें विकेट भले ही अभी 1 मिला है, लेकिन रन कम पड़े हैं.

    Post Views: 0

    Hindi khabar Hindi news hindinews india Today latest news Today news
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Email Tumblr
    Previous Articleमई-जून में बन रहे विवाह के इतने सारे शुभ मुहूर्त
    Next Article वॉल्ट डिज्नी बड़ी संख्या में कर्मचारियों की छंटनी कर सकती है
    Tv 36 Hindustan
    • Website

    Related Posts

    प्रदेश में इस दिन से खुलेंगे स्कूल सामने आई डेट, शाला प्रवेश उत्सव को लेकर आदेश जारी…

    June 12, 2026

    बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर…

    June 12, 2026

    जगन्नाथ पूरी धाम के 56 भोग रहस्य का ये रहस्य जानिए इसकी महिमा…

    June 12, 2026

    अगर आपको भी आते हैं रात भर खर्राटे अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय…

    June 12, 2026

    Comments are closed.

    Ads
               
               
    × Popup Image
    -Ads-
    -Ads-
    -Ads-
    -ADS-
    Ads
    -Ads-
    Ads
    Ads
    About
    About

    tv36hindustan is a News and Blogging Platform. Here we will provide you with only interesting content, and Valuable Information which you will like very much.

    Editor and chief:- RK Dubey
    Marketing head :- Anjali Dwivedi
    Address :
    New Gayatri Nagar,
    Steel Colony Khamardih Shankar Nagar Raipur (CG).

    Email: tv36hindustan01@gmail.com

    Mo No. +91 91791 32503

    Recent Posts
    • प्रदेश में इस दिन से खुलेंगे स्कूल सामने आई डेट, शाला प्रवेश उत्सव को लेकर आदेश जारी…
    • बालको सामुदायिक विकास के लिए कटिबद्ध सामुदायिक विकास से बदल रही है गांवों की तस्वीर…
    • जगन्नाथ पूरी धाम के 56 भोग रहस्य का ये रहस्य जानिए इसकी महिमा…
    • अगर आपको भी आते हैं रात भर खर्राटे अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय…
    • कांग्रेस नेता ने सरकार पर बोला हमला अमेरिकी हमलों में 3 भारतीयों की मौत और मजाल है मोदी एक शब्द बोल जाएं…
    Pages
    • About Us
    • Contact us
    • Disclaimer
    • Home
    • Privacy Policy
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    © 2026 tv36hindustan. Designed by tv36hindustan.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Sign In or Register

    Welcome Back!

    Login to your account below.

    Lost password?